मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी पुणे शहर द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को दिए गए छाते

वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान व उन्हें छाते प्रदान करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, साथ में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के शहराध्यक्ष महेश हांडे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ शंतनु जगदाले, आयोजक   राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के संघटक सचिव किरण गाडेकर उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

कालेपडल स्थित गजानन मंदिर में हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन विट्ठल तुपे पाटिल के मार्गदशान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप के शुभहाथों परिसर के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान व बारिश के मौसम को मद्देनजर रखते हुए उन्हें छाते उपहार में दिए गए।
इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के शहराध्यक्ष महेश हांडे, हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, उपाध्यक्ष राजेंद्र दादा घुले, उपाध्यक्ष उमेश कोंढालकर, पूर्व स्वीकृत सदस्य संजय शिंदे, सागर राजे भोसले, शहराध्यक्ष योगेश जगताप, स्वाति चिटणीस, शालिनी जगताप, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गाडेकर, प्रभाग अध्यक्ष गणेश बोराटे, महेश टिलेकर, साबीर मुलानी, दत्ता गाडेकर, संदीप काले, संतोष भंडारी, साहिल ईमानदार, कुमार पांडे, रामु रामलिंग, दसतगीर भागवान, बबलु शेख, आदि उपस्थित थे। राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी पुणे शहर के संघटक सचिव  किरण गाडेकर की ओर से उक्त कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ