आंबेगांव खुर्द, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुरंदर-हवेली के विधायक संजय चंदूकाका जगताप के प्रयत्नों और भारती हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर के सौजन्य से लेक व्हिस्टा सोसाइटी व विंडसर काउंटी सोसाइटी में टीकाकरण मोहिम चलाई गई, जिसमें दोनों सोसाइटियों के पदाधिकारियों ने भरपूर सहयोग दिया।

इसी प्रकार विधायक संजय जगताप के प्रयत्नों के फलस्वरूप महानगरपालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों के माध्यम से शनिनगर-हनुमाननगर के नाले की सफाई की गई। यहां बताते चलें कि इस नाले की बार बार मरम्मत कराने के बावजूद नाले का पानी बाहर सड़क पर आ जाता है और दत्तनगर जांभुलवाडी रोड पर आने-जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। जब से आंबेगांव खुर्द के पूर्व सदस्य प्रसाद दादा जगताप इस क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान दे रहे हैं, तब से नागरिकों को आशा बंधी है कि उन्हें बिजली, पानी, रोड व साफ-सफाई की समस्याओं से निजात मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ