मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वसंतराव थोरात ज्येष्ठ नागरिक विरंगुला केंद्र में शिवराज्याभिषेक स्मृति दिवस संपन्न

आंबेगांव खुर्द, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

समृद्धि लेक शोअर, थोरात बाग, जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द स्थित वसंतराव थोरात ज्येष्ठ नागरिक विरंगुला केंद्र में तिथि के अनुसार शिवराज्याभिषेक स्मृति दिवस मनाते हुए संग्राम थोरात, संस्थापक, शिव प्रतिष्ठान द्वारा शिवाजी महाराज की  प्रतिमा पर माल्यार्पण करके महाराज का सम्मान व पूजन  किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रकांत गुरव, अध्यक्ष, ज्येष्ठ नागरिक संघ जांभुलवाडी रोड द्वारा की गई और शिवराज्याभिषेक स्मृति दिवस तथा शिवाजी महाराज के कार्य और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। 
इस अवसर पर ज्येष्ठ नागरिक चंद्रकांत थोरात, अशोक खोत, पुरुषोत्तम देवगांवकर, अविनाश कुलकर्णी, संजय रणसिंगे, चंद्रकांत जांभले, नंदकुमार शिंदे, बबन  देवलेकर, शिवाजी बनसोडे आदि उपस्थित थे। प्रारंभ में पुरुषोत्तम देवगांवकर द्वारा सभी का स्वागत किया गया और अंत में अविनाश कुलकर्णी तथा संजय रणसिंगे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस विरंगुला केंद्र के लिए चंद्रकांत वसंतराव थोरात व संग्राम थोरात ने न केवल जगह प्रदान की बल्कि अब इस केंद्र में बिजली की व्यवस्था करके और प्रशंसनीय कार्य किया है, जिसके लिए सभी ज्येष्ठ नागरिकों ने उन्हें धन्यवाद दिया और आभार व्यक्त किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ