मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं ‘कोविड योद्धा स्त्री-शक्ति सम्मान पुरस्कार’ से सम्मानित

‘कोविड योद्धा स्त्री-शक्ति सम्मान  पुरस्कार’ से सम्मानित चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं के साथ अनुपसिंह गौड, शैलेंद्र बेल्हेकर व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र उद्योग आघाडी और अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था द्वारा संयुक्त से चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को  ‘कोविड योद्धा स्त्री-शक्ति सम्मान पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया है।
चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, आया आदि महिलाओं को ‘कोविड योद्धा स्त्री-शक्ति सम्मान पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया है। महिला कोविड कर्मचारियों का इस अवसर पर नगरसेवक मारुति तुपे व नगरसेविका उज्ज्वला सुभाष जंगले के शुभ हाथों सम्मानपत्र देकर  गौरव किया गया।
समारोह के आयोजक अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर और भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र उद्योग आघाडी के अध्यक्ष अनुपसिंह गौड ने बताया कि इस कोरोना संक्रमण के कठिन समय में हमारे चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, आया आदि महिलाओं ने अहम भूमिका निभाई है। इस महामारी में उन्होंने डटकर खड़े रहकर पीड़ितों को समय पर चिकित्सा प्रदान करते हुए उन्हें राहत देने के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत की है। उनके द्वारा जारी कार्य को सलाम करने के लिए ही उन्हें ‘कोविड योद्धा स्त्री-शक्ति सम्मान पुरस्कार’ देकर पुरस्कृत किया गया है। हड़पसर विधानसभा मतदार संघ उद्योग आघाडी के प्रमुख पदाधिकारी सुलभा कांबली, युवराज गायकवाड, दिनेश ढोले, विजय मोरालो, शरद पवार, अमर बायस, दिगंबर हंनूरकर, दानिश नायर, मांगीलाल डांगी, हर्षद बडगुजर, प्रफुल्ल कानडे आदि ने अहम भूमिका निभाते हुए समारोह को सफल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ