मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

21 जून को आपकी परछाईं आपका साथ छोड़ देगी!

नई दिल्ली, जून (विप्र)- करोड़ों सालों से ये खगोलीय घटाएं होती आ रही हैं। इन खगोलीय घटानाओं का प्रभाव धरती पर पड़ता है। धरती पर कई तरह की क्रियाएं होती हैं। इस वर्ष 21 जून 2021 को ऐसी ही एक खगोलीय घटना होगी, जिसमें मनुष्यों की परछाईं भी साथ छोड़ देगी। जैसा कि हम जानते हैं कि वर्ष में 365 दिन होते हैं। हालांकि ये दिन एक जैसे नहीं होते हैं। कभी दिन छोटे होते हैं, तो कभी रात लंबी होती है। इसी तरह कभी रात छोटी हो जाती है, तो कभी दिन लंबे होते हैं। इसी तरह 21 जून 2021 को वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है। इस दिन उत्तरी गोलार्ध में स्थित तमाम देशों में दिन लंबा और रात छोटी होती है। दिलचस्प बात यह है कि इस दिन एक पल ऐसा भी आता है, जब आपकी परछाईं साथ छोड़ देगी। दरअसल, 21 जून के दिन सूरज काफी ऊंचाई पर होता है। इस दिन से रात लंबी होने लगती है। 21 सितंबर 2021 आते-आते दिन व रात एक बराबर हो जाते हैं। खगोल शास्त्रियों ने बताया कि सूर्य उत्तरी गोलार्ध से चलकर भारत के बीच से निकलने वाली कर्क रेखा में आ जाता है, इसलिए इस दिन सूर्य की किरणें धरती पर अधिक समय के लिए पड़ती हैं। इस दिन सूर्य की रोशनी धरती पर लगभग 15-16 घंटे तक पड़ती है, जिसकी वजह से 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन होता है। कभी-कभी 22 जून को भी बड़ा दिन होता है। 1975 में 22 जून को वर्ष का सबसे बड़ा दिन था। अब ऐसा 2203 में होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ