मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

साडेसतरानली में विकलांग व्यक्तियों को वितरित किए गए अनाज के किट

विकलांग व्यक्तियों को अनाज के किट वितरण करते हुए युवा समाजसेवक डॉ. शंतनु जगदाले व दिलीप मोरे उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर स्थित साडेसतरानली निवासी विकलांग व्यक्तियों को अनाज के किट वितरण करके  आम परिवारों ने अहम योगदान देकर समाज के सामने एक आदर्श रखा है।
सामाजिक प्रतिबद्धता की पहल का कदम उठाते हुए शुभांगी होले ने अपने जन्मदिन व मनीषा राऊत ने अपने 75 वर्षीय ससुर पांडुरंग नामदेव राऊत के जन्मदिन पर विकलांग व्यक्तियों को अनाज के किट दिए गए। अश्विनी वाघ, वैशाली ढेबे, कविता आबनावे व रूपाली वांबुरे ने सेवाभाव की भावना से इस विधायक कार्य के लिए बहुमूल्य योगदान देते हुए अनाज के किट के लिए आर्थिक सहयोग दिया है। युवा समाजसेवक डॉ. शंतनु जगदाले, दिलीप मोरे, अजय खंडागले व अन्य उपस्थित अतिथिगणों के शुभहाथों विकलांग व्यक्तियों को अनाज के किट वितरण किए गए। इस पहल का आयोजन मीनाक्षी शिंदे द्वारा सफलतापूर्वक किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ