मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रीडीम इंडिया मिनिस्ट्रीज द्वारा जरूरतमंदों को राशन किट देकर की गई मदद

रीडीम इंडिया मिनिस्ट्रीज द्वारा जरूरतमंद परिवारों को राशन किट देकर कोरोना संक्रमण के इस कठिन समय में मदद की गई।
हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोरोना संक्रमण के इस कठिन समय में रीडीम इंडिया मिनिस्ट्रीज की ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन किट देकर मदद की गई है। उक्त पहल रीडीम इंडिया मिनिस्ट्रीज सामाजिक संस्था के अध्यक्ष रेव्ह. बी. मनोहर जेम्स और क्राइस्ट हेरिटेज चर्च के धर्मगुरू रेव्ह. जॉन झेवियर के मार्गदर्शन व सहयोग से की गई है। 
पेरणेगांव लोणीकंद के कई जरूरतमंद परिवारों को राशन किट पेरणेगांव के सरपंच रुपेश ठोंबरे, उपसरपंच शिवाजी वालके, चेयरमैन दत्ता वालके, पूर्व ग्रामपंचायत सदस्य विजय गायकवाड, सामाजिक कार्यकर्ता अजीत गायकवाड, विनोद गायकवाड, कालूराम गायकवाड आदि के शुभहाथों वितरित किए गए। 
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के युवाध्यक्ष  अभिजीत केदारी और अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ लोणीकंद विभाग के अध्यक्ष विजय ओहोल के नेतृत्व में रूदा केदारी, संगीता गायकवाड, सुजाता ओहोल, कामिनी केदारी, जेकब केदारी, गौतम माली, हेमंत दंडगूले, सागर ओहोल, नरेश टंडन, अनिकेत जयस्वार ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ