मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर ‘लेवल क्रॉसिंग जागरूकता सप्ताह’ का किया गया आयोजन

पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग दिवस 10 जून के उपलक्ष्य में पुणे रेल मंडल पर 3 जून से 10 जून तक लेवल क्रॉसिंग जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इसमें मंडल के पुणे-दौंड-बारामती, पुणे-मिरज, पुणे- मलवली सेक्शन में रेल फाटकों पर सड़क उपयोगकर्ताओं तथा इन लेवल क्रॉसिंग के आसपास रहने वाले गांवों की जनता को रेलवे गेट सुरक्षित रूप से पार करने संबंधी नियमों के बारे में सेफ्टी अधिकारियों तथा सुपरवाइजरों द्वारा बारीकी से जानकारी दी गई।
इस जागरुकता सप्ताह के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं को रेलवे फाटक पार करते समय जो सावधानियां बरतना जरूरी हैं, उन नियमों के बारे में जानकारी देने वाले पम्पलेट बांटे गए। व्हाट्सएप द्वारा भी रोड उपयोगकर्ताओं के मोबाइल पर इस बारे में संदेश भेजे गए तथा जागृति की गई। स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली से संदेश प्रसारित कर लोगों को सावधानी बरतने का आवाहन किया जा रहा है। 
लेवल क्रॉसिंग सेफ्टी सप्ताह का सफल आयोजन मंडल रेल प्रबंधक पुणे श्रीमती रेणु शर्मा,  अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय, सहर्ष बाजपेई, श्रीमती नीलम चंद्रा के मार्गदर्शन में मंडल संरक्षा अधिकारी श्री देवेंद्र कुमार,  सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी आर. के. लादे, सहायक मंडल अभियन्ता -दौण्ड  रवीन्द्र कुमार के नेतृत्व में तथा सेफ्टी काउंसलर रवि कुमार,  एन. डी. मिरजकर,  एस. डी. गोसावी,  विनोद,  के. जी. खरात, सीनियर सेक्शन इंजीनियर-लोनी शैलेन्द्र कुमार तथा संरक्षा कार्यालय अधीक्षक श्री प्रवीण दरगुडे एवं रोहित, शमशाद आदि कर्मचारियों के सहयोग से संपन्न हुआ।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ