मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मरम्मत कार्य के चलते रामटेकड़ी रेलवे फाटक बंद

पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल फाटक सं. 6 (रामटेकडी गेट), जो रेलवे किमी 6/2-3 पर पुणे एवं सासवड रोड स्टेशनों के बीच स्थित है, का मरम्मत कार्य किया जायेगा, इस कारण यह फाटक  शनिवार दिनांक 12.6.2021 को सुबह 07.00 बजे से सोमवार दिनांक 14.6.2021 को 19.00 बजे तक सड़क यातायात हेतु बंद रहेगा।
विकल्प के तौर पर रेलवे फाटक सं. 4, रेलवे किमी 5/1-2, (कचरा डिपो के नजदीक) के साथ रोड ओवर ब्रिज, किमी 5/5-6 सड़क यातायात के लिए उपलब्ध रहेगा। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ