मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र राज्य के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक चंद्रकांत पाटिल के जन्मदिन पर रिक्शाचालकों को वितरित किए गए सीएनजी कूपन

हड़पसर, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र राज्य के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक चंद्रकांत पाटिल के जन्मदिन के अवसर पर हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में ऑटो रिक्शाचालकों को 200 रुपयों का सीएनजी कूपन भाजपा ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र राज्य के प्रदेशाध्यक्ष योगेश टिलेकर के शुभ हाथों भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष संदीप दलवी की प्रमुख उपस्थिति में बांटे गए, जिसका लाभ हड़पसर व परिसर के विभिन्न रिक्शाचालकों ने उठाया। रिक्शाचालकों को पुणे-सोलापुर रोड पर टेकवडे पेट्रोल पंप और पुणे-सासवड़ रोड पर मंतरवाडी कचरा डिपो के सीएनजी गैस स्टेशनों में उपलब्ध करवाकर दिये गये।
हड़पसरगांव- भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पुणे शहर उपाध्यक्षा व  स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड की ओर से वैभव टॉकीज के करीब पंचवटी कॉम्प्लेक्स में 40 रिक्शाचालकों को सीएनजी कूपन बांटे गए। यहां नगरसेवक मारुति आबा तुपे, भाजपा हड़पसर विधानसभा मतदार संघ संघटन महासचिव गणेश घुले, विश्वस्त समर्थ पुणे परिवार की छाया गदादे, हड़पसर विधानसभा मतदार संघ महिला आघाडी की सचिव संगीता विट्ठल पाटिल, अपर्णा बाजारमठ, नूतन पासलकर, अर्चना काटे आदि उपस्थित थे। 
मगरपट्टा- भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के उपाध्यक्ष अविनाश मगर की ओर से प्रभाग क्रमांक 22 मगरपट्टा चौक में रिक्शाचालकों को सीएनजी कूपन वितरण करने की व्यवस्था की गई थी, जिसका 60 रिक्शाचालकों ने लाभ उठाया। यहां रवि तुपे, प्रकाश फुलारे, किशोर सोनावणे, दिनेश कालाने, अशोक चव्हाण, शैलेंद्र बेल्हेकर, अरुण टिलेकर, तात्या लालगे, संतोष शिंदे आदि उपस्थित थे । 
श्रीराम चौक, हांडेवाडी रोड- परिवर्तन महिला आधार केन्द्र की संस्थापिका व भाजपा महिला कार्यकर्ता प्रा.शोभा लगड की पहल से श्रीराम चौक, हांडेवाडी रोड पर सीएनजी कूपन  वितरण किए गए। इस अवसर पर यहां संघटन महासचिव गणेश घुले,  युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बालासाहब घुले, आकाश डांगमाली, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट संस्थापक संदीप राऊत, रोहिदास लगड ,परेश सातव, प्रतीक पिंगले आदि उपस्थित थे। 
सातवनगर- भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी आघाडी के अध्यक्ष व जनसेवक संजय (आण्णा) सातव जनसंपर्क कार्यालय में भी ऑटो रिक्शाचालकों को 200 रुपयों का सीएनजी कूपन वितरण की व्यवस्था की गई थी। यहां गणेश घुले, पूर्व नगरसेविका विजयाताई पोपटराव वाडकर, दीपक भोसले, राजेश कांबले, शेखर बिनावत, संजय भुजबल, बापू मिरेकर, पप्पू राऊत, शकील चाचा इनामदार, उमेश अल्हाट, संकेत सोनवणे, अभिजीत सातव, उमेश भुजबल, संदीप नलावडे, फरदीन भिसती आदि उपस्थित थे। 
ससाणेनगर- भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ सहकार आघाडी के अध्यक्ष व आधार प्रतिष्ठाण के अध्यक्ष महेश ससाणे द्वारा ससाणेनगर परिसर के 38 रिक्शाचालकों को सीएनजी कूपन वितरण किए गए। इस अवसर पर यहां नगरसेवक मारूति आबा तुपे, अनिल देशपांडे, सयाजी आबा बोराटे, नानासाहेब पोरे, उत्तम झुरंगे, विजय नायर, राजेश कांबले, सुबोध ससाणे, धीरज गायकवाड, महेश सुतार, रणजीत चव्हाण, मंगेश गायकवाड, धोंदप्पा मलगे, विनायक वाघ, विजय ससाणे, दादा घाडगे, जिजाबा खाडे आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ