मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)
हिंदी में कार्य करना हम सभी की संवैधानिक जिम्मेदारी है। हिंदी के कार्य को महत्व दिया जाना चाहिए, निरीक्षण के समय ही राजभाषा के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाए ताकि कमियों को कार्यस्थल पर सुधारा जा सके। यह विचार मध्य रेल के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर श्री ए.के. श्रीवास्तव ने व्यक्त किए।
पुणे रेल मंडल पर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन वर्चुअल पद्धति से किया गया, तब वे बोल रहे थे।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा की अध्यक्षता में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक में मंडल पर राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं प्रगति की समीक्षा की गई।
इस बैठक में विशेष रूप से मध्य रेल के मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री ए.के. श्रीवास्तव, निदेशक (राजभाषा) रेलवे बोर्ड एवं मध्य रेल के उपमहाप्रबंधक (राजभाषा) श्री विपिन पवार, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सहर्ष बाजपेयी, मंडल शाखा अधिकारी तथा स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति सातारा, मिरज, कोल्हापुर, पुणे, घोरपडी के अध्यक्ष उपस्थित थे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने कहा कि मंडल पर 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताएं, तकनीकी प्रस्तुतिकरण का आयोजन तथा अधिक से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने राजभाषा हिंदी को लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के भी अनुदेश दिए।
बैठक में शामिल सदस्यों को मुख्यालय बैठक में हिंदी के प्रचार प्रसार हेतु लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से अवगत कराया गया। बैठक का सूत्र-संचालन एवं धन्यवाद सचिव तथा राजभाषा अधिकारी डॉ. शंकरसिंह परिहार ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ