मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे से चलने वाली तथा पुणे में समाप्त होनेवाली कुछ विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों की सेवाएं पूर्ववत

पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने पुणे से चलनेवाली तथा पुणे में समाप्त होनेवाली कुछ विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों की सेवाएं अगली सूचना तक पूर्ववत करने का निर्णय लिया है।
1) प्रति शुक्रवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 01251 पुणे-काजीपेट एक्सप्रेस की सेवाएं 9 जुलाई तथा प्रति रविवार को चलनेवाली साप्ताहिक विशेष  गाड़ी संख्या 01252 काजीपेट-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं 11 जुलाई से शुरू होंगी।
2) प्रति सोमवार, शुक्रवार को चलने वाली द्वि साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 01404 कोल्हापुर- नागपुर एक्सप्रेस की सेवाएं 2 जुलाई तथा प्रति मंगलवार, शनिवार को चलने वाली द्वि साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 01403 नागपुर- कोल्हापुर एक्सप्रेस की सेवाएं 3 जुलाई से शुरू होंगी।
3) विशेष गाड़ी संख्या 02015/02016  मुंबई-पुणे-मुंबई एक्सप्रेस की सेवाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी।
4) प्रति मंगलवार, गुरूवार एवं रविवार को चलनेवाली त्रिसाप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02035 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस की सेवाएं 4 जुलाई तथा प्रति सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को चलने वाली त्रिसाप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02036 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं 3 जुलाई से शुरू होंगी।
5) प्रति सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को चलने वाली त्रिसाप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02113 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस की सेवाएं 3 जुलाई तथा प्रति मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलने वाली त्रिसाप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या  02114  नागपुर-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं 2 जुलाई से शुरू होंगी।
6) प्रति बुधवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02117 पुणे-अमरावती  एक्सप्रेस की सेवाएं 7 जुलाई तथा प्रति गुरुवार को चलनेवाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02118 अमरावती-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं 8 जुलाई से शुरू होंगी।
7) प्रति शुक्रवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02223 पुणे-अजनी एक्सप्रेस की सेवाएं 10 जुलाई तथा प्रति मंगलवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष  गाड़ी संख्या 02224 अजनी-पुणे एक्सप्रेस  की सेवाएं 6 जुलाई से शुरू होंगी।
8) प्रति गुरूवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02041 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस की सेवाएं 1 जुलाई तथा प्रति शुक्रवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02042 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं 2 जुलाई से शुरू होंगी।
9) प्रति शनिवार को चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02239 पुणे-अजनी एक्सप्रेस की सेवाएं 3 जुलाई तथा प्रति रविवार  को चलने वाली साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02240 अजनी-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं 4 जुलाई से शुरू होंगी।
10) प्रति सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार को चलने वाली त्रि साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या  02298 पुणे-अहमदाबाद एक्सप्रेस की सेवाएं 1 जुलाई से तथा प्रति मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को चलने वाली त्रि साप्ताहिक विशेष गाड़ी संख्या 02297 अहमदाबाद-पुणे एक्सप्रेस की सेवाएं 2 जुलाई से शुरू होंगी।
    यह विशेष गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित हैं इसलिए यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण करना आवश्यक है, जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। उपरोक्त विशेष ट्रेनों के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर उपयोग आदि का पालन करें।
यात्री कृपया इस सुविधा का लाभ उठाएं। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ