मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे के लेखा प्रधान नियंत्रक (अफसर) कार्यालय में मनाया गया ‘सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’

पुणे, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

21 जून, 2021 को रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अफसर) कार्यालय पुणे में सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
रक्षा लेखा महानियंत्रक कार्यालय, दिल्ली के माध्यम से प्राप्त आयुष मंत्रालय, नई दिल्ली के विशेष निदेशानुसार इस वित्तीय वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को #Be With Yoga Be At Home के विषयगत संदेश के साथ मनाना दर्शाया गया। इस आदेश का त्वरित पालन करते हुए रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (अफसर) कार्यालय पुणे में सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 को बड़ी ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया। वैश्विक महामारी कोविड-19 के मानदंडों एवं मानकों के मद्देनजर बड़ी ही सहजता और सावधानी से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लोगों में उत्साह और उमंग की तरंगें दिखाई दीं। कार्यालय के प्रांगण में और मुख्य द्वार पर पोस्टर-बैनर लगाए गए। साथ ही फूलों की लड़ियों और रंगोली से कार्यालय के अग्र भाग को सजाया गया।  
कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारीगणों को डिजिटल योग अभियान में भाग लेने और फेसबुक/इंस्टाग्राम पर निम्नलिखित हैशटैग का पालन करने का निर्देश दिया गया, जिसका उन्होंने स्वेच्छा से अनुपालन किया।
सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर  https://pledge.mygov.in/integrate-yoga-lifestyle/ पोर्टल के माध्यम से जीवन के माध्यम से योग को एकीकृत और प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया और व्यक्तिगत और पारिवारिक जीवन में योग को अपनाने की दिशा में किए गए प्रयास के एवज में डाउनलोड किए गए प्रमाणपत्रों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। सभी ने इस प्रक्रिया को बखूबी अंजाम दिया। 
श्रीमती जूली सावंत, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, श्री राजेश कालिया, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, श्री पी. पी. पाठक, लेखा अधिकारी, श्रीमती शिल्पी सहाय, सहायक लेखा अधिकारी, श्री नीरज निधि, सहायक लेखा अधिकारी और श्री कैलाश कुमार सिंह, सहायक लेखा अधिकारी ने डॉ. राजीव चव्हाण, भा.र.ले.से., एनडीसी, प्रधान नियंत्रक (अफसर), श्री  लहना सिंह, भा.र.ले.से., उप नियंत्रक एवं श्री सतीश कुमार, भा.र.ले.से., सहायक नियंत्रक एवं पीआरओ के कुशल निर्देशन में सपोर्ट स्टाफ की मदद से शानदार आयोजन किया गया।
इस कार्यालय द्वारा भारतीय थलसेना में कार्यरत सभी अधिकारियों का विशेषतौर से लेफ्टिनेंट से लेकर थलसेना प्रमुख व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सहित 53,000 से अधिक सेवारत सेना अधिकारियों के वेतन एवं भत्तों का समय से भुगतान किया जाता है। यह कार्यालय सेवानिवृत्त थलसेना के अधिकारियों (वेटरंस), उनके परिजनों  एवं युद्ध में दिव्यांग हुए सैन्य अधिकारियों के परिवार को भी वेतन, भत्तों एवं अन्य दावों का पूर्व लेखा परीक्षा एवं भुगतान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
    यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी (रक्षा) पुणे श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ