मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ट्रेन द्वारा महाराष्ट्र से कर्नाटक यात्रा करने वाले यात्री कृपया ध्यान दें

मुंबई, जून (ह.ए. प्रतिनिधि)

कर्नाटक सरकार ने 28 जून 2021 को कोविड-19 महामारी की रोक-थाम के लिए विशेष निगरानी उपाय से सम्बंधित एक परिपत्र (सर्कुलर) जारी किया है, जिसमें महाराष्ट्र से कर्नाटक आने वाले यात्रियों को निगेटिव  RT-PCR प्रमाणपत्र जो 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए अथवा कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक का टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य है।
इसलिए महाराष्ट्र से कर्नाटक जाने वाली ट्रेनों से जाने वाले यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि बोर्डिंग से पहले निगेटिव- आरटी-पीसीआर (RT-PCR) प्रमाणपत्र जो 72 घंटे से अधिक पुराना न हो या कोविड- 19 वैक्सीन की कम से कम एक खुराक का टीकाकरण प्रमाणपत्र साथ लेकर चलें। यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ