मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे महानगरपालिका में शामिल 11 और 23 नए गांवों का टैक्स कम किया जाए

भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे द्वारा मांग
पुणे महानगरपालिका सभागृह नेता गणेश बिडकर को निवेदन देते हुए भाजपा मध्य हवेली तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे, साथ में भाजपा पुणे शहर के उपाध्यक्ष भूषण तुपे, भाजपा मध्य हवेली तालुका मंडल महासचिव मंगेश जाधव उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
फुरसुंगी, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे महानगरपालिका में शामिल 11 और 23 नए गांवों का टैक्स कम किया जाए। साथ ही शामिल किए गए इन गांवों का जब तक डीपी तैयार नहीं किया जाता तब तक ग्रामपंचायत के अनुसार ही टैक्स लिया जाए, इसमें किसी भी तरह की वृद्धि न की जाए। यह मांग पुणे महानगरपालिका प्रशासन से भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे ने की है।
11 और 23 नए शामिल गांवों में टैक्स कम किया जाए इस हेतु पुणे महानगरपालिका सभागृह   नेता गणेश बिडकर, पुणे महानगर पालिका महापौर मुरलीधर मोहोल, पुणे महानगरपालिका स्थायी समिति अध्यक्ष हेमंत रसाने, पुणे    महानगरपालिका आयुक्त विक्रम कुमार को निवेदन देकर भारतीय जनता पार्टी मध्य हवेली तालुका अध्यक्ष धनंजय आप्पा कामठे ने अनुरोध किया है। इस अवसर पर यहां भारतीय जनता पार्टी पुणे शहर के उपाध्यक्ष भूषण तुपे, मध्य हवेली भाजप युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन हांडे, भाजपा मध्य हवेली तालुका मंडल महासचिव मंगेश जाधव, भारतीय जनता   पार्टी महासचिव पांडुरंग रोडे आदि   उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ