लोककल्याण प्रतिष्ठान की ओर से स्वप्निल लोणकर के माता-पिता को 51,000/- रुपयों की मदद सुपूर्द करते हुए प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले, साथ में प्रतिष्ठान के सदस्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
स्वप्निल लोणकर की आत्महत्या के कारण एमपीएससी के छात्रों को इंसाफ मिला है, इसलिए उसके माता-पिता की स्थायी रूप से मदद करनी चाहिए। यह अपील लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने की है। एमपीएससी पास होकर भी दो साल से नियुक्तिपत्र न मिलने से स्वप्निल लोणकर ने गंगानगर, फुरसुंगी अपने निवास स्थान पर आत्महत्या कर ली थी, जिसके कारण पूरा महाराष्ट्र हिल गया था। ऐसे कठिन समय में लोककल्याण प्रतिष्ठान की ओर से स्वप्निल लोणकर के माता-पिता को 51,000/- रुपयों की मदद प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले द्वारा प्रदान की गई और उन्हें सांत्वना दी, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां लोककल्याण प्रतिष्ठान के कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी, उपाध्यक्ष दिलीप भामे, सचिव विनोद सातव, कार्यकारिणी सदस्य प्रा. एस.टी पवार, इंद्रपाल हत्तरसंग, प्रभाकर शिंदे, चंद्रकांत वाघमारे, जनार्दन चव्हाण, प्रवीण होले, वैशाली होले, अरुणा लडकत, सुषमा सावलगी आदि उपस्थित थे।
श्री राजाभाऊ होले ने आगे कहा कि लोणकर दंपत्ति ने जीवन भर की कमाई, कर्ज लेकर अपने बच्चे की पढ़ाई के लिए खर्च की, लेकिन इस उम्र में नियति ने उनका सहारा ही छीन लिया। इस परिवार को सांत्वना के साथ-साथ आर्थिक सहयोग की जरूरत है। स्वर्गीय स्वप्निल लोणकर की आत्महत्या से एमपीएससी के छात्रों को न्याय मिलेगा।
हमारा आधार हमारा लड़का स्वप्निल को खो देने के बाद हम पर जो समय आया है वो समय किसी पर भी न आए, इसलिए राज्य शासन ने प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होनेवाले विद्यार्थियों के साथ देरी करके अन्याय नहीं करना चाहिए और स्वप्निल के जाने से हमारे परिवार को न्याय मिलना चाहिए। ऐसी अपेक्षा लोणकर दंपत्ति ने इस अवसर पर व्यक्त की।

0 टिप्पणियाँ