मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल द्वारा मांग
मांजरी, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
नए-नए पुणे महानगरपालिका में शामिल किए गए मांजरी बुद्रुक गांव को महानगरपालिका की ओर से जल्द से जल्द मूलभूत नागरी सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। यह मांग पुणे महानगरपालिका प्रशासन से मराठा टायगर फोर्स के संस्थापक अध्यक्ष संदीप लहाने पाटिल ने की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए संदीप लहाने पाटिल ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि मांजरी बुद्रुक गांव का नागरीकरण और शहरीकरण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। नतीजा यह हुआ कि कोरोना जैसी महामारी में पहली और दूसरी लहर में मांजरी में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई थी। इस पृष्ठभूमि में तीन अलग-अलग स्थानों पर तत्काल नागरिकों के लिए टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जाने चाहिए। साथ ही अन्य नागरिक सुविधाओं को भी महानगरपालिका द्वारा जल्द से जल्द शुरू किया जाए जैसे कि कचरा उठाना, पीएमपीएमएल के नए बस स्टॉप का निर्माण, नए स्वास्थ्य केंद्र चालू करना, साथ ही जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, मुख्य सड़कों का रख-रखाव आदि।
अंत में उन्होंने कहा कि मांजरी बुद्रुक गांव को जल्द से जल्द मूलभूत नागरी सुविधाएं उपलब्ध हों, इस हेतु महानगरपालिका की ओर से कदम उठाने और पुणे महानगरपालिका आयुक्त द्वारा विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। पुणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा अगर मांजरी बुद्रुक गांव को मूलभूत नागरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं तो मराठा टायगर फोर्स की ओर से जनहित में आन्दोलन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ