टीका लगवा चुके नागरिक भी करें नियमों का कड़ाई से पालन : विधायक चेतन तुपे
‘वॉक इन कोविड टीकाकरण केन्द्र’ का उद्घाटन करते हुए विधायक चेतन तुपे, साथ में नगरसेवक योगेश ससाणे, पूजा कोद्रे, मारुति तुपे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
अधिकांश नागरिकों को कोरोना का टीका लगाया जाना चाहिए, इसलिए हम लगातार जागरूकता और टीकाकरण केंद्र बढ़ा रहे हैं। मैं इस टीकाकरण को शुरू करने से बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। जिन लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया है उन्हें भी मास्क, सामाजिक दूरी आदि के नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। यह अपील हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने नागरिकों से की है।
हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे द्वारा की गई पहल से पुणे महानगरपालिका की ओर से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में ‘वॉक इन कोविड टीकाकरण केन्द्र शुरू’ किया गया है, जिसका उद्घाटन विधायक चेतन तुपे के शुभहाथों किया गया तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नगरसेवक योगेश ससाणे, पूजा कोद्रे, मारुति तुपे, उज्ज्वला जंगले, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. शंतनु जगदाले, कांग्रेस पार्टी के युवा नेता प्रशांत सुरसे, समाजसेविका पल्लवी सुरसे, परिमंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश बेंडे, क्षेत्रीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्नेहल काले, पथारीवाले संघटना के अध्यक्ष मोहन चिंचकर व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के महापालिका सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण जारी है और मांग आपूर्ति से अधिक है हालांकि सरकार की ओर से अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा पुणे महानगरपालिका ने एक कदम आगे बढ़ाया है। हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय, जिसका नागरिकों के साथ अधिकतम संपर्क है, जैसे फेरीवाले, पथरीवाले, सब्जी विक्रेता, फल विक्रेता सहित छोटे व्यापारियों के लिए वॉक-इन टीकाकरण शुरू किया गया है। इसका अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ उठाना चाहिए। महानगरपालिका की ओर से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में शुरू किए गए ‘वॉक इन कोविड टीकाकरण’ के पहले ही दिन 340 छोटे व्यापारियों का टीकाकरण किया गया।

0 टिप्पणियाँ