पुणे रेलवे स्टेशन पर रक्तदान शिविर सम्पन्न : 91 रक्तदाताओं ने किया रक्त दान
पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए एवं सामाजिक जिम्मेदारी को निभाते हुए विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शुक्रवार को पुणे रेलवे स्टेशन पर ससून जनरल अस्पताल एवं रिजनल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में 91 रक्त के यूनिट का संकलन किया गया जिसे ससून जनरल अस्पताल जरूरतमंद और गरीब मरीजों को मुफ्त में उपलब्ध कराएगा। इस शिविर का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा तथा ससून अस्पताल के डीन डॉ. मुरलीधर तांबे ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है और यह मरीजों को जीवन प्रदान करता है। रक्तदान से वास्तविक मानव सेवा की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पुणे रेल मंडल पहले भी कई रक्तदान शिविर आयोजित कर चुका है, जिसके माध्यम से ससून अस्पताल के माध्यम से जरूरतमंदों को रक्त की आपूर्ति की गई है। इस अवसर पर डॉ. तांबे तथा रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय आठवले ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नलिनी काटगी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर गौतम मुसले, स्टेशन डायरेक्टर श्री सुरेशचंद्र जैन, शिविर समन्वयक शरद देसले तथा मिलिंद वाघोलिकर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।
रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों, सभी ट्रेड यूनियनों, रेल कर्मचारी एसोसिएशन के सदस्यों आदि जनों ने भाग लेकर रक्तदान करके इसे सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन विनीश सक्सेना ने किया तथा आभार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे ने माना। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ