मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डॉ. माईक बाबूराव पवार का निधन

हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि) 

वैदूवाडी निवासी डॉ. माईक बाबूराव पवार (उम्र-74) का पुरानी बीमारी के कारण निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, एक लड़का, लड़की और नाती-पोतों का परिवार छोड़ गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ओबीसी सेल पुणे शहर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुकाराम शिंदे के वे ससुर थे। डॉ. माईक पवार ने मराठी फिल्मों के निर्देशक, निर्माता व स्क्रीप राइटर का काम किया है। उन्होंने ‘श्रद्धा व धडाका’ दो मराठी व ‘हमें जीने दो’ हिंदी फिल्म बनाई थी। उस समय हड़पसर व पुणे शहर में वैदू समाज के मनोनीत निर्देशक के रूप में महाराष्ट्र में उनकी ख्याति थी। उनके द्वारा 1990 में बनाई गई धडाका फिल्म में शम्मी कपूर, राज कपूर, अशोक सराफ व जॉनी लीवर ने भूमिका निभाई थी। फिल्म की शूटिंग हड़पसर की वेश के सामने की गई थी। श्रद्धा फिल्म में अरुण सरनाईक, अशोक सराफ, कानन कौशल ने और हमें जीने दो हिंदी फिल्म में असरानी, जगदीप, बिंदुरानी ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में 90 दशक के बॉलीवूड सिनेमा जगत के अनेक डूप्लीकेट कलाकारों को साथ लेकर फिल्म बनाई थी। अखिल महाराष्ट्र वैदू समाज के वे पहले अध्यक्ष थे। वैदू समाज को विकास व उन्नति की राह पर लाने के लिए अहम योगदान दिया है। वर्ष 1975 से 1995 तक उन्होंने वैदू समाज व भटक्या विमुक्त जाति जमाति के विभिन्न समाज के लोगों को एकत्रित किया। पुणे शहर में दूसरी व हड़पसर में पहली शिवसेना शाखा उन्होंने वैदूवाडी में शुरू की थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ