क्षेत्रीय सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को निवेदन देते हुए उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर, साथ में उपशहरप्रमुख समीर तुपे, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, उपविभाग प्रमुख अमित गायकवाड उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर में बंद पुरानी बेबी नहर ने नाले का रूप धारण कर लिया है। घुटनों तक पानी जमा होने और उसमें तरह-तरह के कचरे के जमा होने से मच्छरों की उत्पत्ति हो गई है। बेबी नहर के किनारे रहनेवाले नागरिकों को इससे भारी परेशानी हो रही है, साथ ही उसमें सूअरों की संख्या बढ़ती जा रही है। नहर के किनारे बहुत बदबूदार गंदगी फैली हुई है है। नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में आया है इसलिए प्रशासन को जल्द से जल्द पुरानी बेबी नहर की स्वच्छता करके नागरिकों को राहत दी जाए। यह मांग हड़पसर शिवसेना की ओर से की गई है।
हाल ही में हडपसर में बंद पुरानी बेबी नहर की तुरंत साफ-सफाई करने हेतु प्रशासन जल्द से जल्द कदम उठाए, इस मांग का निवेदन पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर तुपे, उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने क्षेत्रीय सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को दिया। इस अवसर पर यहां नगरसेवक नाना भानगिरे, पूर्व नगरसेवक सुनील बनकर, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण, उपविभाग प्रमुख अमित गायकवाड, ओंकार बनकर आदि पदाधिकारियों के साथ शिवसैनिक उपस्थित थे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर के साथ हड़पसर की विभिन्न विषयों के बारे में व मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की गई।

0 टिप्पणियाँ