मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ऑपरेशन वर्षा 21 : भारतीय सेना ने महाराष्ट्र के बाढ़गस्त भागों में किया मदद कार्य तीव्र

पुणे, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय सेना ने महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज कर दिया है। भारी बारिश और नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण रत्नागिरी, कोल्हापुर, सांगली और अन्य जिलों के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं। नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर सदर्न कमांड ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय प्रशासन की सहायता के लिए राहत और बचाव दल तैनात किये हैं।
24 जुलाई को पुणे में औंध आर्मी बेस और बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप की कुल 15 राहत और बचाव दल सांगली, पलूस, बुर्ली व चिपलूण में मदद राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किए गए थे। यह दल स्थिति सामान्य होने तक जलमग्न इलाके में फंसे लोगों को निकालने में प्रशासन की मदद करेंगे। बाढ़ प्रभावित इलाके से 100 से ज्यादा लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह ले जाया गया है। भारतीय सेना भी ग्रामीणों को भोजन और टैंकरों से पीने के पानी की आपूर्ति कर रही है। चिकित्सा शिविर भी स्थापित किए गए हैं, जिनमें सेना के डॉक्टरों और नर्सिंग सहायकों की चिकित्सा टीमों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए स्थानीय लोगों को प्राथमिक उपचार और दवाएं उपलब्ध कराने के लिए तैनात किया गया है। रत्नागिरी जिले के पोसारे बुद्रुक गांव में मुख्य सड़क को फिर से खोल दिया गया है, जिसे भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया था।
मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए सेना ने पुणे स्थित मुख्यालय सदर्न कमांड में राहत अभियान वॉर रूम की स्थापना की है। आपात स्थिति के लिए अतिरिक्त 10 राहत दल तैनात किए गए हैं। यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ