पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
दापोडी जलसंपदा विभाग यांत्रिकी भवन में अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ की ओर से संत मदर टेरेसा की जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय इंटक संघटना के सचिव कैलाश कदम, अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विल्यम चंदनशिव, अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के पुणे जिलाध्यक्ष रितेश गोर्डे, पुणे जिला सचिव सुधीर पाडले, पुणे जिला मीडिया अध्यक्ष कुशल सोज्वल, खडकी कैथोलिक असोसिएशन के सचिव दिलराज पिल्ले, पिंपरी-चिंचवड शहर कांग्रेस पार्टी व अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के पदाधिकारीगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
खडकी बाजार : भारतरत्न संत मदर टेरेसा की 111वीं जयंती पुणे के खडकी बाजार के मुख्य चौक में बड़े उत्साह में मनाई गई। यहां सेंट मेरी चर्च के धर्मगुरु सुनील राऊत, सेंट अँड्र्यू चर्च के धर्मगुरु दयानंद सालवे, अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ राज्य के उपाध्यक्ष विल्यम चंदनशिव, पुणे जिलाध्यक्ष रितेश गोर्डे, जिला सचिव सुधीर पाडले, मीडिया अध्यक्ष कुशल सोज्वल, महिला आघाडी की अध्यक्षा अनीता नायडू, खडकी कैथॉलिक असोसिएशन के सचिव दिलराज पिल्ले व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अहमदनगर : भारतरत्न संत मदर टेरेसा की 111 वीं जयंती अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ, अहमदनगर जिला की ओर से सेवा दिन के रूप में मनाई गई। अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष शिंदे के मार्गदर्शन में श्रीरामपुर में दिव्यवाणी प्रथमता मदर टेरेसा की 111 वीं जयंती सेवा दिन के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जरूरतमंदो को, रेल्वे स्टेशन व बस स्टैण्ड पर फल बांटे गए। यहां श्रीरामपुर तालुका के अध्यक्ष ज्ञानदेव शेलके, श्रीरामपुर तालुका कार्याध्यक्ष मेजर विश्वरंजन मकासरे, शिक्षक सेल के तालुकाध्यक्ष भिकाजी कांबले, सचिव श्रीकांत बोरुडे, श्रीरामपुर शहराध्यक्ष संजय जाधव, सचिव संतोष मनतोडे, कार्याध्यक्ष लक्ष्मण गायकवाड, लक्ष्मण विघावे, महिला आघाडी शहराध्यक्ष भारती गायकवाड, शहर संघटक ज्योत्सना बोर्डे, तालुका अध्यक्ष कोमल पिटेकर, तालुका उपाध्यक्ष ज्योति जाधव, तालुका संघटक माधुरी काकडे, ताई बनसोडे के साथ अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



0 टिप्पणियाँ