महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की पूर्व उच्च प्राथमिक शिष्यवृत्ति परीक्षा (कक्षा 5 वीं) व पूर्व माध्यमिक शिष्यवृत्ति परीक्षा (कक्षा 8 वीं) 9 अगस्त 2021 को राज्य में सभी जिलों में एक ही दिन लेने की घोषणा की गई थी, परंतु राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति व कुछ जगहों पर भूस्खलन होने से विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी के बारे में अनेक संघटनों से निवेदन प्राप्त हुए, जिस पर विचार करते हुए 9 अगस्त 2021 को होने वाली परीक्षा को 12 अगस्त 2021 को लेने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद की उपायुक्त शैलजा दराडे ने विज्ञप्ति द्वारा दी है।

0 टिप्पणियाँ