मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इम्रान शेख ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

दिया फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक कार्य करनेवाले इम्रान शेख ने महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जाहिर प्रवेश किया।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

हड़पसर की राजनीति में कम समय में ही उभरता हुआ चेहरा व दिया फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक कार्य करनेवाले इम्रान शेख ने गत रविवार को महाराष्ट्र राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जाहिर प्रवेश करते हुए कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
इस अवसर पर यहां महाराष्ट्र साहित्य सम्मेलन के पूर्व अध्यक्ष श्रीपाल सबनीस, कांग्रेस पार्टी के पूर्व पुणे शहराध्यक्ष रमेश दादा बागवे, पुणे शहर ओबीसी अध्यक्ष साहिल केदारी, हड़पसर विधानसभा ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष शोएब भाई इनामदार, प्रभाग क्रमांक 24 के निरीक्षक राहुल वंजारी, नगरसेविका लता राजगुरू, अविनाश बागवे,  माथा ताई ढुरे के साथ अन्य पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
कांग्रेस पार्टी में जाहिर प्रवेश करने के बाद इम्रान शेख ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि कांग्रेस पार्टी केवल पार्टी न रहते हुए एक विचारधारा है, यही विचारधारा अपने भारत देश को आगे ला सकती है, इसलिए श्रीमती सोनिया गांधी, युवाओं के हृदयसम्राट राहुल गांधी व प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में काम करूंगा। मैं कांग्रेस पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करना जारी रखूंगा और पार्टी को महानगरपालिका में सत्ता में लाने की कोशिश करूंगा। कांग्रेस पार्टी आम लोगों की समस्याओं का समाधान कर  सकती है। यह बात अब जनता को फिर से ज्ञात हुई है, जिसके कारण अब पुणे शहर में सत्ता परिवर्तन होना तय है। सर्व धर्म समभाव कांग्रेस का नारा है और मैं इसी विचार को ध्यान में रखकर काम करता रहूंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ