मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डीजल 20 पैसे सस्ता हुआ, पेट्रोल में कोई बदलाव नहीं हुआ

नई दिल्ली, अगस्त (विप्र)

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने एक बार फिर डीजल की कीमत में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की, जो पिछले तीन दिन में तीसरी कटौती है, हालांकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ।
तेल कंपनियों ने पिछले दो दिनों में इसी तरह प्रतिदिन 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। कुल मिलाकर डीजल के दाम तीन दिनों में 60 पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं।
इस दौरान पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल की कीमत में 36 दिनों से कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ब्रेंट कच्चा तेल 66.66 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 63.96 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। भारत अपनी तेल की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ