नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे द्वारा जानकारी
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
कार्यक्षम नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने अपने प्रभाग की जनता की पानी की प्यास बुझाने में अहम भूमिका निभाई है। पानी आपूर्ति की समस्या को लेकर जो कठिनाई का सामना प्रभाग की जनता को करना पड़ता था, उसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानेवाली पानी की टंकी का निर्माण कार्य ठप पड़ा हुआ था, उस पानी की टंकी के कार्य को गति देकर उसे प्रशासन के द्वारा पूर्ण करने में आखिरकार नाना भानगिरे की कड़ी मेहनत रंग लाई है।
प्रभाग क्रमांक 26 मोहम्मदवाडी- कौसरबाग के कालेपडल, चिंतामणीनगर, सातवनगर, हांडेवाडी रोड के नागरिकों को पीने के पानी की समस्या को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासन को जगाने के लिए नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे के नेतृत्व में आंदोलन किए गए। आखिरकार उनके संघर्ष को सफलता मिल गई है, यहां जारी पानी की टंकी का काम अंतिम चरण में है और 30 अगस्त को उसका उद्घाटन किया जाएगा।
पानी की समस्या हल करने के लिए नगरसेवक भानगिरे के नेतृत्व में निवासियों ने क्षेत्रिय कार्यालय, लश्कर जलापूर्ति जलकेंद्र, पुणे महानगरपालिका मुख्य इमारत, महानगरपालिका आयुक्त दालन में आवाज उठाई थी। वर्ष 2015 के आखिर में सलोनी पार्क, कालेपडल में 25 दशलक्ष लीटर पेयजल टंकी पर काम शुरू हुआ। टंकी पर काम शुरू हो गया था और कुछ दिनों बाद ही यह काम उलट गया था। टंकी का निर्माण करनेवाले ठेकेदार को पुणे महानगरपालिका की काली सूची में शामिल किया गया। उस दौरान करीब डेढ़ से दो साल तक टंकी का निर्माण कार्य ठप रहा। स्थायी समिति सदस्य के रूप में स्थायी समिति की बैठक में नाना भानगिरे ने समय-समय पर आवाज उठाई, परंतु इस पानी की टंकी का निर्माण कार्य किस तरह से पूर्ण होकर यह समस्या किस तरह हल होगी, इस हेतु नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने उच्चस्तरीय अधिकारियों के साथ नियमित रूप में बैठक कर चर्चा की, परंतु एहसास हुआ कि इसमें से कोई मार्ग नहीं निकल रहा था, तब प्रशासन को नागरिकों की यह अत्यावश्यक समस्या से नये रूप से अवगत कराने के लिए उन्होंने आंदोलन का मार्ग अपनाया और फिर से इस कार्य की शुरुआत की। मुख्य सभा में भी नाना भानगिरे ने समय-समय पर ठप पड़े टंकी का काम क्यों पूरा नहीं होता ? सवाल पूछकर प्रशासन को जगाते रहे।
टंकी का काम अब 70% पूर्ण हुआ था तभी कोरोना जैसे जानलेवा वायरस ने जनजीवन को स्तब्ध कर दिया। इससे टंकी का काम फिर ठप हो गया। पिछले दो वर्षों में परियोजनाओं के लिए धन पूरी तरह से स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया। स्थिति को धीरे-धीरे पूर्ववत होते हुए नगरसेवक नाना भानगिरे ने फिर से सलोनी पार्क के पीने के पानी की टंकी का रुका हुआ काम पूर्ण करने के लिए पूरी लगन से संकल्प लिया और अब यह काम पूर्ण होने को है।
इस सिलसिले में महानगरपालिका आयुक्त से गटनेता पृथ्वीराज सुतार के साथ शिवसेना के नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, नगरसेविका प्राची आल्हाट व उन्होंने प्रभाग में पानी की समस्या के खिलाफ आवाज उठाई, जिसके चलते आज पानी की टंकी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और 30 अगस्त को पानी की टंकी का उद्घाटन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ