मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कला परिवार हड़पसर द्वारा महाड बाढ़पीड़ितों की मदद

कला परिवार हड़पसर संस्था की ओर से महाड बाढ़पीड़ित गांवों को जीवनावश्यक वस्तुओं की मदद का टेम्पो रवाना करते समय दत्ता दलवी, डॉ.शंतनु जगदाले दिलीप मोरे व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

कला परिवार हड़पसर संस्था की ओर से महाड परिसर के कुछ बाढ़पीड़ित गांवों को जीवनावश्यक वस्तुओं की मदद का टेम्पो अखिल भारतीय मराठी चित्रपट महामंडल समारोह आयोजन समिति के सदस्य दत्ता दलवी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के अध्यक्ष डॉ.शंतनु जगदाले के शुभ हाथों रवाना किया गया। इस अवसर पर यहां कला परिवार हड़पसर अध्यक्ष दिलीप मोरे, संचालक आकाश जाधव, सदस्य योगेश कुंभार, अजय खंडागले, संगीता बोराटे, अश्विनी सुपेकर आदि उपस्थित थे। 
महाड तालुका के बिरवाडी के प्रिया सपकाल, डॉ. राजेश शिंदे, डॉ. नितिन देशमुख, स्मितेश सपकाल व संपत खराडे ने मदद वितरण करने के लिए कला परिवार हड़पसर को विशेष सहयोग प्रदान किया, साथ ही कसबे, शिवथर घल व कुंभे शिवथर घल परिसर के भी बाढ़पीड़ितों को  मदद की। 
कला परिवार हड़पसर के अध्यक्ष दिलीप मोरे, संचालक आकाश जाधव, सदस्य योगेश कुंभार का पुलिस पाटिल मारुति सपकाल व लक्ष्मण सपकाल के शुभ हाथों बाढ़पीड़ित गांवों को  की गई मदद के लिए सम्मान  किया गया। 
बाढ़पीड़ितों की मदद के लिए निधि इकट्ठा करने के लिए अजय खंडागले, संगीता बोराटे, प्रमोद अय्या, खंडेराव जगताप, योगेश गोंधले, नंदू जगताप, अश्विनी सुपेकर, राणी साठे, काजल माने, श्रुतिका क्षीरसागर, निकिता यादव, वनिता गायकवाड, अजित सावंत ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ