हड़पसर शिवसेना उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा मांग
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
हड़पसर में डेंगू के मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि को मद्देनजर रखते हुए दवा के छिड़काव करने की मांग शिवसेना की ओर से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से निवेदन देकर हड़पसर शिवसेना उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने की है। इस अवसर पर यहां पुणे उपशहरप्रमुख समीर तुपे, विधानसभा उपप्रमुख नितिन दादा गावडे, विभाग प्रमुख प्रशांत पोमण,अमित गायकवाड, सुशांत हिंगणे, आप्पा धायगुडे, भागुजी शिखरे, भाऊ माकर, संतोष ससाणे, ओंकार बनकर आदि के साथ शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस बारे में जानकारी देते हुए हड़पसर शिवसेना उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने बताया कि प्रभाग क्रमांक 23 में हड़पसर गांवठाण के दोनों तरफ नहरें और दो नाले बहते हैं। इन जगहों पर गंदगी का साम्राज्य फैलकर मच्छर बड़ी संख्या में बढ़ गए हैं। बारिश रुकने के बाद उनकी संख्या अधिक बढ़ रही है, जिसके चलते डेंगू के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। संभावित खतरे को देखते हुए नई नहर, पुरानी नहर के साथ ही दो नाले व जहां बारिश का पानी जमा होता है वहां, पूरा हड़पसर गांवठाण, ससाणेनगर, हिंगणे मला, कालेपडल, गाडीतल आदि परिसर की बस्तियों में डेंगू प्रतिबंध दवा का छिड़काव करने की मांग शिवसेना की ओर से की गई है।

0 टिप्पणियाँ