मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल्वे स्टेशन का 97 स्थापना दिन बनाया गया

पुणे रेल्वे स्टेशन के 97 वर्ष में पदार्पण पर केक काट कर स्थापना दिन मनाते हुए रेलवे प्रवासी ग्रुप की अध्यक्षा हर्षा शाह, अधिकारी एस. जी. जैन व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेलवे स्टेशन की ब्रिटिशकालीन हेरिटेरीज इमारत ने हाल ही में 97 वर्ष में पदार्पण किया है।
पुणे रेलवे स्टेशन इमारत की पहली डिजाइन सन् 1915 में शुरू हुई थी, कोलोनील केनेडी और जेम्स बक्रली की यह योजना सह्याद्री रेंज के साथ वर्ष 1925 में पूर्ण हुई। इस नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन समारोह मुंबई के गवर्नर सर लेस्ली विल्सन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। उक्त समारोह के लिए मुंबई से एक विशेष रेल लाई गई थी। 
पुणे रेलवे स्टेशन की नई इमारत का निर्माण ग्राउंड फ्लोर 2271.72 मी. और पहली मंजिल 2200.66 मी. कुल निर्माण 4472.38 मी. है। पूरी इमारत के निर्माण के लिए रुपए 5,79,665/- खर्चा हुआ था। इस इमारत के एक नम्बर प्लेटफार्म की लंबाई 310 मी. व चौड़ाई 13 मी. है, जहां 13 कोच की गाड़ी खड़ी होती है। इमारत के सामने पार्किंग के लिए 5200 मी. बड़ी जगह खुली रखी गई है। 
पुणे रेलवे स्टेशन को 20 साल पहले मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में नवाजा गया है। रेलवे स्टेशन को ऐतिहासिक वास्तु का भी दर्जा प्राप्त हुआ है। पुणे रेलवे स्टेशन का वर्ल्ड क्लास दर्जा के अनुसार विकास हो रहा है। एशिया खंड की पहली डबल डेकर सिंहगढ़ एक्सप्रेस व पुणे-मुंबई विद्युत लाइन पुणे स्टेशन को दान है। विश्व दर्जा के लिम्का बुक्स ऑफ वर्ल्ड में नामांकन हुए आईएसओ प्रमाणपत्र प्राप्त करनेवाली डायनिंग कार ‘दक्खन की राणी’ पुणे रेलवे स्टेशन की भाग्य विधाता है। 
पुणे रेलवे स्टेशन से हर रोज 5 लाख से अधिक यात्री आते-जाते हैं। लोकल, मेन लाइन की ट्रेन, मालगाड़ी 250 के करीब रोज आती-जाती हैं। अब यहां से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन भी शुरू की गई है। वर्ष 1845 जुलाई में मुंबई कमेटी की स्थापना करके रेलवे का विकास, विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन के साथ पुणे को भी महत्व दिया गया।
पुणे रेलवे स्टेशन ने 27 जुलाई को 97 वर्ष में पदार्पण किया है। हम सभी को प्रेम का साथ देकर, अपनेपन और प्यार के साये में समेटकर लेनेवाली वास्तु का कृतज्ञता समारोह रेलवे प्रवासी ग्रुप की अध्यक्षा हर्षा शाह द्वारा आयोजित किया था। इस अवसर पर हर्षा शाह और एस.सी. जैन द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया। यहां सर्वश्री एस. सी. जैन सर गुरुराज सोना, पार्थसारथी बिस्वास, एस. वाय. वालके, अनिल पाटील ए. टी. गंगावणे, अजय कुमार सिन्हा, पी. के. सिंह, ए. के. तिवारी, सौ. गंधा कांबले, उज्ज्वल कुमार और सभी रेल कर्मचारी उपस्थित थे। यह जानकारी हर्षा शाह द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ