होशियार छात्रा को सम्मानित करते हुए विधायक चेतन तुपे, साथ में विद्यालय की प्राचार्य सुजाता कालेकर, कार्यक्रम के आयोजक राकांपा हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डा. शंतनु जगदाले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के जन्मदिन के अवसर पर चंद्रभागा बाबूराव तुपे कन्या विद्यालय में नेत्र जांच शिविर व होशियार छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के अध्यक्ष डा. शंतनु जगदाले द्वारा किया गया था, जिसका उद्घाटन हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों किया गया। यहां चंद्रभागा बाबूराव तुपे कन्या विद्यालय की प्राचार्य सुजाता कालेकर, रयत बैंक के उपाध्यक्ष लालासाहब खलाटे, उपमुख्याध्यापक आदिनाथ पिसे व शिक्षक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर चंद्रभागा बाबुराव तुपे कन्या विद्यालय की होशियार छात्रा वारभोग ऋतुजा मनीष कुमार (अंक 99.80), कापसे निकिता (अंक 99.20 ) व जाधव साक्षी (अंक 99.00) को विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों सम्मानित किया गया। साथ ही छात्राओं व विद्यालय के कर्मचारियों के लिए आयोजित किए गए नेत्र जांच शिविर में भी सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नेत्र-विशेषज्ञ डा. महेश गडचे ने सभी के नेत्रों की जांच की।

0 टिप्पणियाँ