मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ की श्रीरामपुर शहर व तालुका की नई कार्यकारिणी घोषित

अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ की श्रीरामपुर शहर व तालुका की नई कार्यकारिणी के साथ महासंघ श्रीरामपुर तालुका अध्यक्ष ज्ञानदेव शेलके व तालुका सचिव श्रीकांत बोरुडे उक्त चित्र में उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
अहमदनगर, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ की श्रीरामपुर शहर व तालुका की नई कार्यकारिणी हाल ही में घोषित की गई है। 
अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष दादा शिंदे व अहमदनगर जिला अध्यक्ष सावन वाघमारे के मार्गदर्शन में अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ (महाराष्ट्र राज्य) के श्रीरामपुर शहर व तालुका की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है जो इस प्रकार है- श्रीरामपुर शहर अध्यक्ष पद पर संजय जाधव, शहर उपाध्यक्ष पास्टर जितेंद्र खरात, शहर सचिव संतोष मनतोडे व शहर संघटक विशाल कदम, श्रीरामपुर तालुका उपाध्यक्ष योगेश बारसे, तालुका संघटक जयेंद्र अबनावे को नियुक्त किया गया है। 
अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ श्रीरामपुर तालुका अध्यक्ष ज्ञानदेव सखाराम शेलके व तालुका सचिव श्रीकांत बोरुडे के शुभहाथों  नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्तिपत्र प्रदान किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ