मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मनुष्य के हृदय में नवीन चेतना का संचार करती हैं किताबें : नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे

मातोश्री मीनाताई ठाकरे वाचनालय (ग्रंथालय) के लोकार्पण समारोह में पुस्तकों का विमोचन करते हुए नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे, साथ में अन्य अतिथिगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

किताबें ज्ञान का सागर हैं और हमारा सच्चा साथी एवं मार्गदर्शक हैं। छात्रों ने अपने उज्ज्वल भविष्य, सफलता, उन्नति व कामयाबी की ऊँचाई का शिखर प्राप्त करने के लिए किताबों से रिश्ता जोड़ना चाहिए। किताबें ही हैं जो विचारों के आदान-प्रदान के लिए हमारा प्रमुख अस्त्र हैं। मनुष्य के हृदय में नवीन चेतना का संचार किताबें ही करती हैं। यह विचार नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने व्यक्त किए। 
महाराष्ट्र भारी बारिश के साथ ही कोरोना संक्रमण के कठिन संकट का सामना कर रहा है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री उद्धवसाहब ठाकरे द्वारा की गई अपील को प्रतिसाद देते हुए नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने मुख्यमंत्री उद्धवसाहब ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की पहल से लोकशाहीर आण्णा भाऊ साठे विरंगुला केन्द्र में विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं के लिए   शुरू किए गए मातोश्री मीनाताई ठाकरे वाचनालय (ग्रंथालय) का लोकार्पण किया गया, तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां उल्हास शेवाले, अभिमन्यु भानगिरे, सचिन तरवडे, सचिन भानगिरे, योगेंद्र गायकवाड, योगेश सातव, विकास शेवाले, म्हेत्रे काका, राजन नाईक, नितीन बोके, विश्वास पोल, नाना बारगुले, तारा सिंह, संतोष जाधव, प्रवीण हिलगे, रोहित बालचिम, सुनील पाटिल, बाबर ताई, बेलगे ताई, महिला व शिवसैनिक, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ पुस्तकों का विमोचन किया गया।
पुणे को विद्या का मायका कहा जाता है, अपने हड़पसर में बड़ी संख्या में स्कूल, कॉलेज और छात्रावास हैं। रोजंदारी पर काम करने वालों से लेकर अमीरी क्षेत्रों की लोकबस्तियां हैं। इसे मद्देनजर रखते हुए नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने लोकशाहीर आण्णा भाऊ साठे विरंगुला केंद्र में विद्यार्थी, वरिष्ठ नागरिक व महिलाओं की सेवा में मातोश्री मीनाताई ठाकरे वाचनालय (ग्रंथालय) शुरू किया है। इस ग्रंथालय में विभिन्न प्रकार की किताबें हैं। इसमें एमपीसी, यूपीएससी पाठ्यक्रम की पुस्तकें उपलब्ध होने से विद्यार्थी व नागरिकों को इसका लाभ होगा। 
यह वरिष्ठ नागरिकों को एक विशेष प्रकार का अवकाश प्रदान करेगा। साथ ही, निकट भविष्य में यहां नगरसेवक प्रमोद नाना   भानगिरे  द्वारा डिजिटल ग्रंथालय शुरू किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ