मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संघमित्रा गायकवाड ने बढ़ाया बाढ़ पीड़ितों की ओर मदद का हाथ


कोकण बाढ़ पीड़ितों को जीवनावश्यक चीजों का वितरण करते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) महाराष्ट्र राज्य की उपाध्यक्षा संघमित्रा गायकवाड उक्त चित्र में दिखाई दे रही हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) महाराष्ट्र राज्य की उपाध्यक्षा संघमित्रा गायकवाड ‘साथी हाथ बढ़ाना-साथी रे’ नारा लगाते हुए बाढ़ संकट का सामना करनेवाले कोकणवासियों की मदद करने के लिए जुट गई हैं।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं    केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले के आदेशानुसार रिपब्लिकन पार्टी की ओर से पार्टी की महाराष्ट्र राज्य की उपाध्यक्षा संघमित्रा गायकवाड ने महाड तहसील के बाढ़ पीड़ितों को   जीवनावश्यक चीजें प्रदान कर उन्हें राहत देने के लिए अहम भूमिका निभाई है। महाड तहसील के आसनपोई गांव में भोराव, खरवली आदि परिसर के साथ महाड शहर के बंगाली वस्ती, चवदार तले व विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़पीड़ितों को चादर, ब्लैंकेट, अनाज, मोमबत्ती के साथ-साथ जीवनावश्यक चीजों  के किट प्रदान किए हैं। इस कार्य में सुस्मिता गायकवाड, राहुल निकुंबे, सुशिम गायकवाड, वच्छला क्षीरसागर के सहित स्थानीय रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने बहुमूल्य योगदान दिया।
इस बारे में हमारे प्रतिनिधि को अधिक जानकारी देते हुए संघमित्रा गायकवाड ने बताया कि संकट में फंसे हमारे देशवासियों को मदद करने के लिए इंसानियत के नाते आगे बढ़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। आज हमारे देशवासियों को हमारी जरूरत है, आसमानी संकट में वे बुरी तरह से बिखर गए हैं। इस कठिन समय में उन्हें हमारे आधार की जरूरत है, इसलिए हमें उनके साथ इस समय में डटकर खड़ा रहना चाहिए। कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कोकण बाढ़ पीड़ितों को मदद कार्य जारी है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ