शहीद भगतसिंह जीवरक्षक फाउंडेशन द्वारा हड़पसर पुलिस स्टेशन को एम्बूलेंस प्रदान
शहीद भगतसिंह जीवरक्षक फाउंडेशन की एम्बूलेंस का उद्घाटन करते हुए विधायक चेतन तुपे, साथ में हड़पसर पुलिस स्टेशन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, शहीद भगतसिंह जीवरक्षक फाउंडेशन के अध्यक्ष बच्चूसिंह टाक व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
सड़क दुर्घटना व नहर में बहकर आनेवाले शवों को अस्पताल ले जाने के लिए नागरिकों में से कोई आगे नहीं आता, ऐसी स्थिति में बच्चूसिंह टाक ने पिछले बीस वर्षों में नहर, सड़क दुर्घटना, रेल्वे कटिंग और दफन लाशें ऐसे हजारों शवों को निकालने में पुलिस प्रशासन की मदद की है। शहीद भगतसिंह जीवरक्षक फाउंडेशन के माध्यम से आपत्ति में मदद करने हेतु जीव रक्षक दल तैयार किया है, जो सही मायने में बहुत ही प्रशंसनीय है। हम उनके अच्छे सामाजिक कार्यों के लिए सरकार की ओर से पुरस्कार देने का प्रयास करेंगे। यह विचार हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के विधायक चेतन तुपे ने व्यक्त किए।
शहीद भगतसिंह जीवरक्षक फाउंडेशन की ओर से हड़पसर पुलिस स्टेशन के लिए एम्बूलेंस का उद्घाटन विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां हड़पसर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम, पुलिस निरीक्षक दिगंबर शिंदे, नगरसेवक मारुति तुपे, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर शहीद भगतसिंह जीवरक्षक फाउंडेशन के अध्यक्ष बच्चूसिंह टाक व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
हड़पसर पुलिस स्टेशन वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण कदम ने कहा कि हड़पसर पुलिस थाने की सीमा बड़ी है। यहां पर प्रतिदिन चार से पांच आकस्मिक मौतों की सूचना मिलती है। नहर में बहकर आए हुए लावारिस, दुर्घटना, रेल्वे कटिंग, जले हुए ऐसे विभिन्न प्रकार के शवों को संभालते समय बच्चूसिंह टाक और उनके सहयोगी हमेशा हमारी सहायता के लिए आते हैं। उनका काम अच्छा है, अब उनके साथ शहीद भगतसिंह फाउंडेशन की एम्बूलेंस हमारे अनुरोध पर उपलब्ध होगी, यह अमूल्य मदद है।
शहीद भगतसिंह जीवरक्षक फाउंडेशन के अध्यक्ष व जीवरक्षक बच्चूसिंह टाक ने कहा कि शुरू में मैं शवों को नहर से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था, उस समय मेरे परिवार के अन्य सदस्य भी मदद के लिए आगे आ रहे थे। पिछले पच्चीस वर्षों से सड़क दुर्घटनाएं, रेल्वे कटिंग, जले हुए, नहर में आई लाशें, मैंने ऐसे चार हजार शवों को निकालकर पुलिस की मदद करने की कोशिश की है। वहीं मैंने कई लोगों की जान बचाने का काम किया है। समाज कार्य करते रहना ही सच्ची आस्था है।
शहीद भगतसिंह जीवरक्षक फाउंडेशन के जीवरक्षक दल के सदस्य आजादसिंह टाक, शुभम झगडे, शिवा सकट, शरद गायकवाड, राजेंद्र सिंह टाक, पप्पूसिंह टाक, अमर खरात को हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के विधायक चेतन तुपे के शुभ हाथों सम्मानित किया गया।
0 टिप्पणियाँ