‘फिट इंडिया फ्रीडम रन टू पॉईंट जीरो’ की शुरूआत हरी झंडी दिखाकर करते हुए नेहरू युवा केंद्र के उपसंचालक यशवंत मानखेडकर, साथ में अन्य अतिथिगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
आज की युवा पीढ़ी को अपने देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिए गए बलिदान की याद दिलाने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। आज के युवाओं को योग के गुणों को अपनाना चाहिए और मजबूत और फिट रहने के लिए दौड़ना चाहिए। इसके लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार दिए जाते हैं। पुरस्कार विजेता युवाओं की संख्या पुणे में सबसे अधिक है। यह विचार नेहरू युवा केंद्र के उपसंचालक यशवंत मानखेडकर ने व्यक्त किए।
भारतीय स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय पुणे के नेहरू युवा केंद्र, ग्रामीण तंत्रज्ञान संस्था, रोटरी क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना, गोखले इन्स्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एण्ड इकॉनॉमिक्स की ओर से ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन टू पॉईंट जीरो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत पुणे स्थित गोखले इन्स्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिक्स एण्ड इकॉनॉमिक्स में लिया गया था, गोपालकृष्ण गोखले की प्रतिमा का पूजन एनएसएस के प्रादेशिक संचालक डी. कार्तिकेयन के शुभ हाथों किया गया। फिट इंडिया फ्रीडम रन टू पॉईंट जीरो की शुरूआत नेहरू युवा केंद्र के उपसंचालक यशवंत मानखेडकर ने हरी झंडी दिखाकर की, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां ग्रामीण तंत्रज्ञान संस्था के अध्यक्ष गीताराम कदम, सर्वट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी के सचिव मिलिंद देशमुख, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त डॉ. शंतनु जगदाले, हिंतेंद्र सोमाणी, डॉ. मिलिंद भोई, संदीप नवले, रोटरी क्लब ऑफ पुणे अमानोरा के अध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, स्थानापन्न कुलसचिव अश्विनी जोगलेकर, एनएसएस के प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. हेमांगी मोरे, मिलिंद भोसुरे, जिला अभियान व्यवस्थापक त्रिवेणी भोंडे, डॉ. नानाजी शेवाले आदि उपस्थित थे।
एनएसएस के प्रादेशिक संचालक डी. कार्तिकेयन और ग्रामीण तंत्रज्ञान संस्था के अध्यक्ष गीताराम कदम ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक स्वप्निल शिंदे और आभार प्रदर्शन आऊटरीच एक्टिविटी की व्यवस्थापिका डॉ. जयंती काजले ने किया।
0 टिप्पणियाँ