मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

तुलजा पार्क सोसाइटी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोणी कालभोर के अंतर्गत उपकेंद्र महादेवनगर की ओर से तुलजा पार्क सोसाइटी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
मांजरी, जुलाई (ह.ए. प्रतिनिधि)

आज के इस कोरोना संक्रमण के कठिन समय में नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच होना समय की जरूरत है। स्वास्थ्य कर्मचारी ही सही मायने में कोरोना योद्धा हैं। हमारी भी नैतिक जिम्मेदारी है कि हम प्रशासन को सहयोग देकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। अपना व अपने परिवार का ध्यान रखते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। यह अपील समाजसेवक व तुलजा पार्क सोसाइटी के चेयरमैन हरिभाऊ काले ने नागरिकों से की है। 
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोणी कालभोर के अंतर्गत उपकेंद्र महादेवनगर की ओर से तुलजा पार्क सोसाइटी में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रहे थे। मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर में शुगर, बीपी के साथ अन्य जनरल जांच की गई। शिविर को सफल बनाने के लिए डॉ. अरुण पांडव, स्वास्थ्य सेविका मीना कदम, स्वास्थ्य सेवक नवनाथ घुले, आशा स्वयंसेवक रेखा मरगुर, रेखा म्हस्के, सारिका म्हस्के, शिल्पा टिलेकर, सुवर्णा गावडे, पुष्पा मोटे आदि ने अथक परिश्रम किया। इस अवसर पर शिविर का लाभ उठानेवाले सोसाइटी के निवासियों को मुफ्त दवाई भी दी गई। 
शिविर का सफलतापूर्वक संयोजन तुलजा पार्क सोसाइटी के चेयरमैन हरिभाऊ काले द्वारा   किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ