मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सैयदनगर में नागरिकों को मुफ्त सैनिटाइजर व मास्कों का किया गया वितरण

नागरिकों को मुफ्त सैनिटाइजर व मास्क वितरण करते हुए नूरजहाँ मुल्ला, साथ में समीर आण्णा तुपे, जान मोहम्मद शेख, तानाजी लोणकर, राजेंद्र बाबर, संजय सपकाल व इम्तियाज शेख चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

शिवसैनिकों द्वारा जनहित व विधायक कार्यों की पहल करते हुए पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन सकारात्मक गतिविधियों के साथ मनाया जा रहा है। उसी के तहत कोरोना संक्रमण के इस कठिन समय में नागरिकों को सुरक्षा कवच मिले, इसलिए सैयदनगर के नागरिकों को मुफ्त सैनिटाइजर व मास्क वितरण का आयोजन किया गया था। यह कदम नागरिकों की सुरक्षा व उनका स्वास्थ्य स्वस्थ रहे इस हेतु उठाया गया है। यह जानकारी शिव अल्पसंख्यक सेना के पुणे जिला प्रमुख इम्तियाज अफजल शेख ने दी। 
शिवसेना पक्ष प्रमुख तथा महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के जन्मदिन के अवसर पर शिव अल्पसंख्यक सेना के पुणे जिला प्रमुख इम्तियाज अफजल शेख की ओर से सैयदनगर में नागरिकों को मुफ्त सैनिटाइजर व मास्क वितरण का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर यहां पुणे जिलाप्रमुख विजय देशमुख, पुणे शहर के उपशहर प्रमुख समीर आण्णा तुपे, पुणे शहर संघटक जान मोहम्मद शेख, हड़पसर विधानसभा समन्वयक तानाजी लोणकर, विधानसभा प्रमुख राजेंद्र बाबर, विधानसभा संघटक संजय सपकाल, पूर्व विधानसभा समन्वयक अकबरभाई  शेख, विभाग संघटिका नूरजहाँ मुल्ला, उपविभाग प्रमुख प्रवीण हिलगे, नीलम तिवारी, फईम इनामदार आदि उपस्थित थे। उपस्थित अतिथिगणों का स्वागत शिव अल्पसंख्यक सेना के पुणे जिला प्रमुख इम्तियाज अफजल शेख द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इम्रान खान, दिलीप टिपरकर, अहमद खान, बिलाल इनामदार, सचिन काशीद, सरफराज काझी और आफताब शेख ने अथक परिश्रम किया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ