पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल के मिरज-कोल्हापुर रेलखंड पर भारी बारिश के कारण इस मार्ग पर पंचगंगा नदी में आयी बाढ़ के चलते क्षतिग्रस्त हुए रेलवे ट्रैक को पुनः ठीक करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, इसलिए इस रेलखंड पर सभी गाड़ियों का आवागमन रविवार 8 अगस्त तक बंद रहेगा। इस कारण शुक्रवार 6 अगस्त को रवाना होनेवाली विशेष गाड़ी संख्या 01045 कोल्हापुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस एवं 01404 कोल्हापुर-नागपुर एक्सप्रेस गाड़ियां रद्द रहेंगी।
इस दौरान 01039/01040 गोंदिया- कोल्हापुर-गोंदिया, 01029/01030, 01411/01412 कोल्हापुर-मुंबई-कोल्हापुर, 07416/07415 तिरुपति-कोल्हापुर- तिरुपति विशेष गाड़ियां मिरज स्टेशन से रवाना होंगी एवम् वापसी में इनकी सेवाएं मिरज स्टेशन पर समाप्त होंगी। इसके अलावा अहमदाबाद, निज़ामुद्दीन विशेष गाड़ियों की सेवा मिरज स्टेशन से ही आरंभ होंगी।
यात्री कृपया नोट करें। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ