दिया फाउंडेशन की ओर से विधवा, विकलांग महिला, मूकबधिर परिवारों को प्रति माह अपने खर्च पर मुफ्त अनाज वितरण योजना का शुभारंभ करते हुए दिया फाउंडेशन के प्रमुख जनसेविका नसीम अम्मी शेख व जनसेवक इम्रानभाई शेख, साथ में कांग्रेस हड़पसर ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष प्रा.शोएब इनामदार व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
प्रजातांत्रिक, निरंकुश, दूरदर्शिता आत्मविश्वास, दृढ़संकल्प, जनहित के कार्य तथा अच्छी स्मृति, भाषावादिता तथा व्यवहारिकता आदि गुणों से संपन्न नेतृत्व व दयावान ‘दिया फाउंडेशन’ के प्रमुख इम्रान भाई शेख ने हमें जो ‘मदद का हाथ, आओ हम बढ़ाएं’ पहल के तहत विधायक कदम उठाकर हमें राहत दिलाई है, इसलिए हम तहेदिल से आपके शुक्रगुजार हैं। इन शब्दों में अपनी मन की भावना ‘मदद का हाथ, आओ हम बढ़ाएं’ पहल की लाभार्थी विधवा, विकलांग महिला, मूक बधिर परिवारों के सदस्यों ने इस अवसर पर व्यक्त की।
प्रभाग क्रमांक 26 में सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न जनोपयोगी गतिविधियों का क्रियान्वयन करते हुए सर्वधर्मीय नागरिकों को आधार देनेवाले ‘दिया फाउंडेशन’ ने 15 अगस्त भारतीय स्वतंत्रता की अमृत वर्षगांठ के अवसर पर करीब 423 विधवा, विकलांग महिलाओं, मूक बधिर परिवारों को प्रति माह अपने खर्च पर मुफ्त अनाज वितरण योजना शुरू की है। ‘दिया फाउंडेशन’ की नई पहल का महिलाओं और नागरिकों ने स्वागत किया है।
दिया फाउंडेशन ने भारतीय स्वतंत्रता की अमृत वर्षगांठ के अवसर पर विधवाओं और विकलांग महिलाओं को ‘मुफ्त अनाज वितरण मुहिम’ जनसेविका नसीम अम्मी शेख व जनसेवक इम्रानभाई शेख द्वारा शुरू की गई। इस पहल के शुभारंभ के अवसर पर यहां प्रमुख अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी हड़पसर ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष प्रा.शोएब इनामदार, संभाजी ब्रिग्रेड के नेता रमजान शेख, अल्पसंख्यक आघाडी के अध्यक्ष गुलाब सैयद, कांग्रेस के नेता अस्लम सैयद, प्रा.फईम इनामदार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मुहिम को सफल बनाने के लिए अजीज शेख, मतीन शेख, बालसाहेब साबले, तौफिक शेख, इम्रान पानसरे, जब्बार शेख, अलीम बागवान, रहीम शेख, सुफीयान काझी, वसीम शेख, सोनू बहिरट, साहिल शेख, हुजेफा शेख, अय्युब अन्सारी, रफिक शेख आदि सहित दिया फाउंडेशन के सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।
0 टिप्पणियाँ