वरिष्ठ नागरीकों को पीएमपीएमएल का पहचानपत्र वितरण करते हुए विधायक चेतन तुपे, साथ में भगवान वैराट, निलेश मगर व बच्चूसिंह टाक उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था व महाराष्ट्र प्रदेश झोपड़पट्टी सुरक्षा दल द्वारा जारी कार्य प्रशंसनीय हैं। सामाजिक प्रतिबद्धता की पहल करते हुए संस्था विधायक व समाज के लिए उपयुक्त विभिन्न उपक्रमों का आयोजन करते हुए अहम भूमिका निभाती है। समाज की उन्नति के प्रति आपका बहुमूल्य योगदान काबिले तारीफ है। यह विचार हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन दादा तुपे ने व्यक्त किए।
वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था व महाराष्ट्र प्रदेश झोपड़पट्टी सुरक्षादल द्वारा संयुक्त रूप से साहित्यरत्न लोकशाहीर अण्णाभाऊ साठे की 101 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किए गए समारोह में वे बोल रहे थे। यहां महाराष्ट्र प्रदेश झोपड़पट्टी सुरक्षा दल के संस्थापक भगवान वैराट, पूर्व उपमहापौर निलेश मगर, पूर्व स्वीकृत सदस्य दत्तात्रय तुपे, झोपड़पट्टी सुरक्षा दल पुणे शहराध्यक्ष मोहम्मद शेख, महिला अध्यक्षा सुरेखा भालेराव, पथारी सुरक्षा दल के शहराध्यक्ष प्रदीप पवार, राकांपा हड़पसर ओबीसी सेल अध्यक्ष गणेश ससाणे, आरपीआई पुणे शहर कार्यध्याक्षा मीना गालटे, प्राध्यापक डॉ.किरण रणदिवे, समाजसेवक बच्चूसिंह टाक, वंदनीय महामानव सामाजिक संस्था के संस्थापक बालासाहेब सुपेकर, अध्यक्ष अनिल खरात, समर्पण प्रतिष्ठान के संस्थापक प्रवीण रणदिवे आदि व्यासपीठ पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना काल में अटूट योगदान दिया, ऐसे अमरधाम श्मशानभूमि के कर्मचारी, पोस्टमैन, सफाई कर्मचारी, पुलिस प्रशासन, युवा सामाजिक कार्यकर्ताओं को कोरोना योद्धा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही हड़पसर परिसर के वरिष्ठ नागरिकों को पीएमपीएमएल के पहचानपत्र का वितरण उपस्थित अतिथिगणों के शुभहाथों किया गया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन नितिन बोराडे, स्वप्निल रासकर, प्रताप कांबले, गणेश जाधव, दादासाहेब गायकवाड, शिवाजी वाव्हुल, महादेव भोवाल, दीपक गायकवाड, गणेश घोडके, अमिन शेख, संदीप खरात, सचिन भोरे, बालासाहेब गायकवाड, नितिन कांबले आदि द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ