मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कला परिवार द्वारा किया गया विभिन्न क्षेत्रों के ‘कोरोना योद्धाओं’ को सम्मानित

श्मशानभूमि में दिन-रात काम करनेवाले कर्मचारियों को कला परिवार हड़पसर की ओर से राखियां बांधकर उनका सम्मान करती हुईं डॉ. अश्विनी शेंडे, साथ में कला परिवार हड़पसर के सदस्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोरोना संक्रमण के कठिन समय में बहुत ही महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हुए समाज की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाकर अपना बहुमूल्य योगदान देनेवाले, पर्दे के पीछे के कलाकार पर्दे के पीछे रहते हैं, ऐसा कहा जाता है। ऐसे सच्चे हीरो के साथ रक्षाबंधन कला परिवार हड़पसर ने मनाते हुए उनका समाज की ओर से सम्मान किया है। कला परिवार हड़पसर के प्रमुख दिलीप मोरे व योगेश गोंधले की यह संकल्पना थी। 
कोरोना काल में कोरोना योद्धा के रूप में हम सभी देशवासियों ने अपने पुलिस प्रशासन, डॉक्टर, नर्स, सफाई कर्मचारी ऐसे अनेक योद्धाओं का सम्मान किया है, परंतु इनके साथ-साथ कोरोना संकट के काल में जो पर्दे के पीछे थे पर समाज की सुरक्षा के लिए डटकर अपना जिम्मा संभाल रहे थे, ऐसे मेडिकल स्टोर्स, पैथॉलॉजी लैब व श्मशानभूमि मे दिन-रात काम करनेवाले कर्मचारियों को कला परिवार हड़पसर की ओर से राखियां बांधकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर यहां कला परिवार हड़पसर के सदस्य प्रमोद अय्या, आकाश जाधव, नंदू जगताप, डॉ.अश्विनी शेंडे, काजल माने, रानी साठे, निकिता जामदार, जयश्री टिकारे आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ