पहले चित्र में डॉ. आशीष ससाणे को राखी बांधती हुईं पुणे जिला महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सीमा सावंत, दूसरे चित्र में डॉ. सचिन आबणे को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित करती हुईं हवेली तालुका महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा मंदाकिनी नलावडे, साथ में डॉ. शंतनु जगदाले व डॉ. मंगेश वाघ उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
असली कोरोना योद्धा तो डॉक्टर हैं। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना काल में जनता की सेवा की। ऐसे ही हड़पसर के सभी चिकित्सकों को राखी बांधकर व उन्हें ‘कोरोना योद्धा प्रमाणपत्र’ देकर पुणे जिला महिला कांग्रेस पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया है। उक्त पहल का आयोजन पुणे जिला महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सीमा सावंत व हवेली तालुका महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष मंदाकिनी नलावडे द्वारा किया गया था।
इस अवसर पर हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. मंगेश बोराटे, नियोजित अध्यक्ष डॉ. सचिन आबणे, पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंगेश वाघ, डॉ. शंतनु जगदाले, सहसचिव डॉ. अजय माने, सहसचिव डॉ. वंदना आबणे, पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक जैन, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कोद्रे, डॉ. सत्यवान आतपाडकर, डॉ. मनीषा ससाणे, डॉ. अतुल कांबले, डॉ. आनंद कांबले, डॉ. संतोष सवाने, डॉ. सुनील बांदल, डॉ. आशीष ससाणे, डॉ. श्रुती गोडबोले व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
पुणे जिला महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा सीमा सावंत, हवेली तालुका महिला कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष मंदाकिनी नलावडे, दक्षिण हवेली की अध्यक्ष रूपाली कोंडे, हवेली तालुका महिला कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष आंबिका शिंदे, अन्य पदाधिकारी व महिला कांग्रेसी कार्यकर्ता ने राखी बांधकर हड़पसर मेडिकल असोसिएशन के डॉक्टरों को ‘कोरोना योद्धा प्रमाणपत्र’ देेकर सम्मानित किया गया।

0 टिप्पणियाँ