मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दिनदहाड़े महिला से मोबाइल छीनकर भागनेवाले चोरों पर कठोर कार्रवाई की जाए

परिसर में पुलिस गस्त बढ़ाया जाए : समाजसेवक वैभव माने द्वारा मांग

हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

दिनदहाड़े दो चोर महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग खड़े हुए। ऐसे समाजद्रोही गतिविधियों पर अंकुश लगाने की सख्त जरूरत है। यश रवि पार्क सोसाइटी के गेट के सामने राह चलती एक महिला को बड़ी आसानी से दो चोर अपना निशाना बनाकर उनके हाथ से जबरदस्ती मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ऐसे मामले को गंभीर रूप से देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाने चाहिए, ऐसे चोरों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने की बहुत जरूरत है, इसलिए इस परिसर में पुलिस प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा हेतु अपना पहरा और सख्त करना चाहिए। यह मांग नागरिकों की ओर से पुलिस प्रशासन से समाजसेवक वैभव माने ने की है। 
हांडेवाडी के यश रवि पार्क गृहरचना संस्था के सामने नाले के किनारे खड़ी हुई महिला के हाथों से मोबाइल छीनकर दो चोर फरार हो गए हैं। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस घटना से समाज के नागरिकों में भय का माहौल है। सोसाइटी ने वानवाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सोसाइटी के सदस्यों ने वानवड़ी पुलिस से चोरों को ढूंढ़कर कार्रवाई कर इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं नगरसेवक प्रमोद भानगिरे ने इलाके में सीसीटीवी कैमरे लगाकर इलाके की निगरानी की जाएगी। यह जानकारी सोसाइटी के अध्यक्ष वैभव माने ने देकर आगे सुझाव दिया गया कि ऐसे बेरोजगार युवाओं को रोजगार  उपलब्ध कराया जाए और उनका उचित मार्गदर्शन   दिया जाए ताकि वे बुरे रास्ते को छोड़कर अच्छे रास्ते पर लौट सकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ