मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बाढ़ पीढ़ितों की मदद करने की महेंद्र बनकर की नागरिकों से अपील

श्री महेंद्र अर्जुनराव बनकर
शिवसेना उपविभागप्रमुख हड़पसर
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

‘एक हात मदतीचा... महाराष्ट्र पुरग्रस्तांना’ का नारा लगाते हुए भारी बारिश के कारण बाढ़ से प्रभावित हुए महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाने की अपील हड़पसरवासियों से हड़पसर शिवसेना के उपविभाग प्रमुख महेंद्र अर्जुनराव बनकर ने की है।
सभी नागरिकों से अपील करते हुए महेंद्र बनकर ने कहा कि कृपया यथासंभव मदद करें, यह एक विनम्र अनुरोध है। एक मुट्ठी गेहूँ, एक मुट्ठी चावल बाढ़ प्रभावित नागरिकों को दें। साथ ही अन्य जीवनावाश्यक वस्तुएं देकर उन्हें इस कठिन समय में राहत देने के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाने की आज जरूरत है। आपके द्वारा की गई मदद उन लोगों तक पहुंचाई जाएगी। 
अधिक जानकारी के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद करने के हेतु 9850038955 नम्बर पर संपर्क किया जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ