मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एस. एम. जोशी महाविद्यालय के स्टाफ वेल्फेयर कमेटी की ओर से कोरोना पीड़ित प्राध्यापकों को मदद

एस. एम. जोशी महाविद्यालय के स्टाफ वेल्फेयर कमेटी की ओर से कोरोना पीड़ित प्राध्यापकों को दी गई मदद सुपूर्द करते हुए विधायक चेतन तुपे, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

सामाजिक प्रतिबद्धता एक आदर्श पहल है। मानवीय दृष्टिकोण से मदद करने वाला हाथ अमूल्य है। एस.एम. जोशी महाविद्यालय के स्थायी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को वित्तीय सहायता करते हुए सामाजिक प्रतिबद्धता का दायित्व निभाया है। यह विचार रयत शिक्षण संस्था के उपाध्यक्ष व हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे ने व्यक्त किए। 
एस. एम. जोशी महाविद्यालय के स्टाफ वेल्फेयर कमेटी की ओर से कोरोना पीड़ित 13 सी.एच.बी. प्राध्यापकों को 5 हजार रुपयों की मदद व कुल 15 डेली बेसिस कर्मचारियों को कम से कम एक महीने की जीवनावश्यक चीजों का वितरण रयत शिक्षण संस्था के उपाध्यक्ष व विधायक चेतन तुपे व रयत शिक्षण संस्था के जनरल बॉडी सदस्य दिलीप तुपे के शुभ हाथों किया गया, तब आयोजित कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। यहां प्राचार्य डॉ.चंद्रकांत खिलारे, स्टाफ वेल्फेयर कमेटी के चेयरमैन प्रा. डॉ. राजेंद्र ठाकरे, उपप्राचार्य डॉ. महादेव जरे, प्राध्यापकगण व संस्था के सेवक उपस्थित थे। 
विधायक चेतन तुपे ने आगे कहा कि कोरोना वायरस एक घातक वायरस है। यह कई देशों में व्यापक है। इस वायरस ने लाखों लोगों की जान ले ली है। सुरक्षित दूरी, नियमित मास्क का प्रयोग, बार-बार साबुन से हाथ धोएं, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर न जाएं ऐसे उपाय करके ही हम खुद को इस वायरस से बचा सकते हैं। 
कार्यक्रम का प्रास्ताविक व स्वागत प्राचार्य डॉ.चंद्रकांत खिलारे ने किया। सूत्र-संचालन स्टाफ वेल्फेयर कमेटी के चेयरमैन प्रा .डॉ. राजेंद्र ठाकरे और आभार प्रदर्शन उपप्राचार्य डॉ. महादेव जरे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ