मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज के पांचवें संस्करण का किया शुभारंभ

नई दिल्ली, अगस्त (विप्र)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज के पांचवें संस्करण का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारे देश में न ही टेलेन्ट्स की कमी है, न ही टेलेन्ट्स की डिमांड की पर किसी कॉमन प्लेटफार्म के अभाव में इन दोनों का ही मिलान नहीं हो पाता। आईडेक्स प्लेटफार्म इस कमी को पूरा करने में काफी हद तक सफल हुआ है और यह प्रयास हमारी इनडस्ट्रीज को भी इनोवेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट की एक मजबूत नीव प्रदान करता है। आईडेक्स जैसी पहल हमारे युवा अकेडमिक जगत, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, स्टार्टअप्स और हमारी सेनाओं के बीच एक कड़ी बनाती है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आईडेक्स फॉर फौजी पहल सैन्य कर्मियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देती है। आईडेक्स फोर फौजी हमारे सर्विस पर्सनल को इन क्षेत्रों में अपना टेलेंट दिखाने का एक अवसर प्रदान करती है। आज डिस्क फाइव का लॉन्च होना आत्मर्निभरता की ओर रक्षा क्षेत्र के बढ़ते हुए कदम और युवाओं और उद्यमियों में डिस्क की लोकप्रियता को एक साथ दर्शाता है। डिफेन्स और ऐरोस्पेस सेक्टर में इनोवेशन को बढ़ावा देने और 300 से अधिक स्टार्टअप्स को सपोर्ट करने के लिए अगले पांच वर्षों में लगभग 500 करोड़ रुपयों का बजट अभी अनुमोदित किया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि तीनों सेनाओं, रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों और आयुध निर्माणी बोर्ड के सामने आने वाली समस्याओं की पहचान की जा रही है। इनका समाधान निकालने के लिए उन्हें डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज के रूप में उद्यमियों के सामने रखा जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ