मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था द्वारा आयोजित ‘ऋणानुबंध माणुसकीचा’ कार्यक्रम काबिले तारीफ : नगरसेविका उज्ज्वला जंगले

अरूणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से रक्षाबंधन उत्सव के अवसर पर आयोजित किए गए ‘ऋणानुबंध माणुसकीचा’ पहल में हड़पसर पुलिस स्टेशन के अधिकारी व पीएमपीएमएल हड़पसर डिपो के कर्मचारियों को राखी बांधती हुईं नगरसेविका उज्ज्वला जंगले, साथ में पहल के आयोजक संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, स्मिता गायकवाड व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

कोरोना संकट काल में खून के रिश्तों से भी बढ़कर समाज की सुरक्षा हेतु आगे बढ़ते हुए खुद की जान की परवाह न कर अपना कर्तव्य निभानेवाले विभिन्न क्षेत्रों की सेवा में अहम भूमिका व बहुमूल्य योगदान देनेवालों को ‘ऋणानुबंध माणुसकीचा’ कार्यक्रम के माध्यम से अरुणदादा बेल्हेकर युवा   राष्ट्रनिर्माण संस्था ने पहल की है, वह काबिले तारीफ है। यह विचार नगरसेविका व स्थायी समिति की सदस्या उज्ज्वला सुभाष जंगले ने व्यक्त किए। 
रक्षाबंधन उत्सव के अवसर पर अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर द्वारा आयोजित किए गए ‘ऋणानुबंध माणुसकीचा’ कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रही थीं। इस अवसर पर हड़पसर पुलिस स्टेशन, पुणे महानगरालिका के हड़पसर क्षेत्रिय कार्यालय और पीएमपीएमएल हड़पसर डिपो के अधिकारी एवं कर्मचारियों को कोरोना संकट काल में उनके द्वारा जारी सेवाभावी कार्य के लिए राखी बांधकर उन्हें सम्मानपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन मीनाक्षी कुमकर, शुभांगी शिंदे, सीमा शेंडे, स्मिता गायकवाड, मनीषा राऊत, अर्चना दुंगरवाल, शितल चांदणे, रेश्मा लोणारे, विजया घुले, अतुल रासकर, डॉ. गणेश सातव, मिलिंद ठोके द्वारा किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ