मनसे महिला आघाडी द्वारा आयोजित मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर संपन्न
मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर के उद्घाटन के अवसर पर मनसे हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा इंद्रायणी न्हावले, साथ में मनसे युवा नेता अजय भाऊ न्हावले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
स्वस्थ शरीर जीवन की कुंजी है। सभी को अपने स्वास्थ्य की ओर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए, विशेषत: महिलाओं को स्वयं की ओर ध्यान देना चाहिए, आप स्वस्थ व सुरक्षित हैं तो आपका परिवार सुरक्षित है। हर घर की महिला अपने घर का सुरक्षा कवच होती है। इस कोरोना संक्रमण के कठिन समय में हम सभी को सावधानी बरतनी होगी। यह अपील महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले ने नागरिकों से की है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की ओर से शहीद सौरभ फराटे चौक में मनसे के युवा नेता अजयभाऊ न्हावले के मार्गदर्शन में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां प्रमुख अतिथि के रूप में मनसेसैनिक सनी लांडगे, सामाजिक कार्यकर्ता जयराम गायकवाड, रवींद्र काले, कपिल काले, बालकृष्ण पवार, क्रीड़ा प्रशिक्षक युवराज देवकर, गणेश कुदले, फिरोज बाबा, अमित मिरेकर, सुजाता गायकवाड, राणी फरांडे, अक्षय बहिरट, कविता लुकडे, हसीना तांबोली आदि अतिथिगण उपस्थित थे।
मनसे के युवा नेता अजय भाऊ न्हावले ने कहा कि कोरोना काल में आम नागरिक विभिन्न बीमारियों से परेशान थे और उन्हें इस स्वास्थ्य शिविर का निश्चित रूप में लाभ होगा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र महिला आघाडी की ओर से आयोजित किया गया यह शिविर सही मायने में समय की जरूरत को ध्यान में रखते एक विधायक, स्तुत्य व जनहित में उठाया गया कदम है।
मुफ्त स्वास्थ्य शिविर में डॉ. अनिकेत बोंबले, डॉ. अश्विनी करांडे (बोंबले), डॉ. अस्मिता पाटिल व उनके सहयोगियों द्वारा जांच की गई। मुफ्त स्वास्थ्य शिविर का 250 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया।
स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए संजय बोरुडे, जाकीर मुल्ला, अनिकेत आढाव, निकिता लुगडे, अनिता शॉ, वैभव चव्हाण, हरिदास कोडग, अक्षय सणस, संगराज चव्हाण, जयेश पाटिल, कृष्णा मोरे, मंदार पवार, सौरभ भुजबल, फैयाज शेख, निखिल शेंडगे, शंकर सालोखे, अमित सपकाल, रविराज जेवलीकर व अजय न्हावले मित्र परिवार की ओर अथक परिश्रम किया गया।

0 टिप्पणियाँ