हैपी थेरेपी सेंटर के चौथे स्थापना दिन के अवसर पर सेंटर के प्रमुखों को शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी आघाडी के अध्यक्ष संजय आण्णा सातव उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
आज के इस भागदौड़ भरे तनावपूर्ण जीवन जीने से हमें कई विकारों से जूझना पड़ता है। ऐसे समय में हैपी थेरेपी सेंटर के माध्यम से नागरिकों को शारीरिक व मानसिक राहत देने में अहम व बहुमूल्य योगदान हैपी थेरेपी सेंटर दे रहा है। हैपी थेरेपी सेंटर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को मुफ्त में थेरेपी की सेवा दी जाती है, जो सही मायने में काबिले तारिफ है। विभिन्न शारीरिक रोगों पर काबू पाने के लिए यह थेरेपी समय की जरूरत है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र ओबीसी आघाडी के अध्यक्ष संजय आण्णा सातव ने व्यक्त किए।
हड़पसर में स्थित हैपी थेरेपी सेंटर के चौथे स्थापना दिन के अवसर पर आयोजित किए गए समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां हैपी थेरेपी सेंटर के धीरज पाटिल, हैपी मेडिकेयर रिजनल डायरेकटर धनंजय पाटिल, धनराज पाटिल, दीपराज मोहिते, अभिजीत मगर, आबा पवार, पंडित मोडक, हेमंत काले, विट्ठल राऊत, ज्ञानेश्वर औताडे, पांडुरंग घुले, छाया दांगट, सुधाकर पराते आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्री संजय आण्णा सातव ने आगे कहा कि पिछले चार सालों से कई नागरिकों को विभिन्न विकारों से मुक्त करके उन्हें राहत दिलाने में अहम भूमिका धीरज पाटिल ने निभाई है। आज के इस दौर में उपचार के नाम से पैसे ऐंठकर स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाती है, लेकिन एक अपवाद है हैपी थेरेपी सेंटर, जो लोगों को मुफ्त थेरेपी की सेवा दे रहा है।

0 टिप्पणियाँ